25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरीर के खास अंग पर 3 युवकों के नाम लिख महिला ने मौत को लगाया गले, हर कोई हैरान

Name on Thigh: 28 साल की महिला ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Jul 2024, 4:35 PM IST

woman suicide

Name on Thigh: मध्यप्रदेश के पन्ना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने शरीर के खास अंग पर तीन युवकों के नाम लिखे हैं। परिजन का आरोप है कि ये तीनों युवक महिला को बीते कई दिनों से परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब महिला ने परेशान होकर अपनी जान दे दी।

जांघ पर लिखे 3 युवकों के नाम

हैरान कर देने वाला मामला पन्ना जिले के सिमरिया थाना इलाके का है जहां रहने वाली 28 साल की महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रियंका की जांघ पर तीन युवक संतोष,नीलेश और राजकुमार के नाम लिखे मिले हैं। प्रियंका के परिजन ने तीनों युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने प्रियंका का शव रखकर चक्काजाम भी किया। परिजन के मुताबिक तीनों मनचले युवक काफी दिनों से प्रियंका को परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत पुलिस में भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


यह भी पढ़ें- शादी में एक साथ घनघनाए मेहमानों के फोन, जयमाला से पहले भागा दूल्हा, पढ़ें पूरी खबर

तीन घंटे तक लगाया जाम

प्रियंका की मौत से गुस्साए परिजन व रिश्तेदारों ने करीब तीन घंटे तक सिमरिया चौराहे पर उसका शव रखकर प्रदर्शन किया। जिससे रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने की कोशिश भी की लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं, उन्हें लोकेट करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाइश दी जा रही है।


यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे जहरीला सांप, स्नेक कैचर का भी छूटा पसीना, देखें वीडियो