25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russell Viper Snake: दुनिया का सबसे जहरीला सांप, स्नेक कैचर का भी छूटा पसीना, देखें वीडियो

Russell Viper Snake: दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर को देख स्नेक कैचर का भी छूटा पसीना, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा..।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 Jul 2024, 9:50 PM IST

Russell Viper Snake

Russell Viper Snake: बारिश के मौसम में सांप निकलने और सर्पदंश की घटनाओं में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। नर्मदापुरम में भी गुरुवार को एक मटके की दुकान में दुनिया का सबसे जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। इस सांप को पहले तो लोग अजगर समझ रहे थे लेकिन जब स्नेक कैचर ने उन्हें बताया कि अजगर नहीं बल्कि दुनिया के 5 सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर है तो लोगों के होश उड़ गए।
देखें वीडियो-


मटकों के पीछे छिपा था रसेल वाइपर

नर्मदापुरम शहर के बाजार में एक मटके की दुकान में सांप दिखने से दुकानदार व लोग दहशत में आ गए। देखने में सांप अजगर की तरह लग रहा था। लोगों ने स्नेक कैचर को सांप निकलने की सूचना दी जिसके बाद स्नेक कैचर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्नेक कैचर ने जैसे ही मटके के पीछे छिपे सांप को देखा तो उसके भी पसीने छूट गए और उन्होंने लोगों को बताया कि जिसे आप लोग अजगर समझ रहे हो दरअसल वो दुनिया के 5 सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक रसैल वाइपर है। स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत के बाद सावधानी से रसेल वाइपर का रेस्क्यू किया और फिर उसे अपने साथ ले गया। स्नेक कैचर अब इस सांप को इंसानी आबादी से दूर जंगल में छोड़ देगा जिससे की इंसानों को सांप से और सांप से इंसानों को कोई खतरा न रहे।

यह भी पढ़ें- घर में एक के बाद एक निकल रहे जहरीले सांप, पड़ोसियों के घर रात बिता रहा परिवार

बारिश के सीजन में रहें सतर्क

बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कई बार छोटे सांप या सांप के बच्चे घरों के बाहर रखे जूतों में छिप जाते हैं। जिनके काटने से आपकी जान भी जा सकती है।