25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Snake Revenge : नागिन की मौत का बदला लेने घर में घुसा नाग, जानिए फिर क्या हुआ

Snake Revenge : घर में सो रही महिला को नागिन ने डंस लिया था जिसके बाद भगाने के चक्कर में नागिन की मौत हो गई थी। नागिन की मौत का बदला लेने के लिए नाग ने घर में जमाया डेरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2023, 8:12 PM IST

katni_snake_revenge.jpg

Snake Revenge : नाग की मौत के बाद नागिन के द्वारा बदला लिए जाने की कहानियां आपने सुनी होंगी। इस पर बनीं फिल्मी भी देखी होंगी लेकिन असल जिंदगी में भी इससे मिलता जुलता हुआ एक मामला सामने आया है। अंतर सिर्फ इतना है कि असलियत में नागिन की मौत का बदला लेने के लिए नाग ने एक घर में डेरा जमा लिया। मामला कटनी का है, जहां नागिन की मौत के बाद एक नाग घर में घुस आया था।

नागिन की मौत का बदला लेने आया नाग
मामला कटनी जिले के मझौली गांव का है जहां बीत दिनों एक घर में खटिया पर सो रही महिला को नागिन ने ऊपर चढ़कर डस लिया था। इस घटना के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने मिलकर नागिन को भगाने की कोशिश की और इसी दौरान नागिन मारी गई थी। नागिन की मौत के बाद फिल्मों की तरह नाग कहीं से इस घर में पहुंच गया और अपना डेरा जमा लिया। घरवालों ने नाग को भगाने की काफी कोशिश की लेकिन मानो नाग बदला लेने की ठान बैठा था। काफी मशक्कत के बाद जब नाग घर से भागने लगा तो कुएं में गिर गया।

यह भी पढ़ें- प्रेम लीला में लीन नाग नागिन, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत VIDEO, देखें

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
नाग के घर के बाहर बने कुएं में गिरने के बाद परिवार के सदस्यों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नाग को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ ले गई। नाग के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस पूरी घटना से परिवार दहशत में है और परिवार ने संत अंजनी दास को बुलाया तो उन्होंने बताया कि नाग नागिन का जोड़ा था और नागिन की मौत होने के कारण नाग परेशान कर रहा था।

देखें वीडियो- कैमरे के सामने गोहरे ने कई बार काटा