
शिवपुरी. सावन के महीने में नाग का नजर आना शुभ संकेत माना जाता है और अगर नाग-नागिन का जोड़ा प्रेम आलंगन में लिप्त नजर आ जाए तो ये और भी ज्यादा शुभ होता है। ऐसा ही कुछ नजारा शिवपुरी में देखने को मिला जहां एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा काफी देर तक प्रेम लीला करते हुए नजर आया। इस दौरान खेत में मौजूद शख्स ने उनका वीडियो भी बनाया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रेम लीला में लीन नाग-नागिन
नाग-नागिन की प्रेम लीला का जो वीडियो सामने आया है वो शिवपुरी जिले के कोलारस के खोंकर सेसई गांव का है। खोंखर सेसई गांव के रहने वाले किसान चंद्रभान यादव के खेत में शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने नाग नागिन को प्रेमालाप करते देखा तो वो हैरान रह गए। नाग-नागिन प्रेमालाप करते हुए कई फीट तक जमीन से ऊपर लिपटकर उछल रहे थे। आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से विशाल नाग-नागिन प्रेमालाप में लीन हैं।
देखें वीडियो-
रेस्क्यू कर नाग-नागिन को जंगल में छोड़ा
काफी देर तक नाग-नागिन खेत में प्रेम क्रीड़ा करते रहे इसी बीच लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम खेत पर पहुंची और प्रेमालाप में लीन नाग-नागिन का सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें दो डिब्बों में बंद किया और फिर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। बता दें कि बरसात के मौसम में नाग-नागिन के प्रेमालाप का मौसम होता है और बारिश के मौसम में इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
14 Jul 2023, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.