इंदौर

कम ऊंचाई पर बना ‘पश्चिमी विक्षोभ’, कई हिल स्टेशनों से भी ठंडा एमपी का ये जिला

MP Weather: मध्यप्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। पूरा उत्तरी हिस्सा कोहरे की चपेट में है।

2 min read
Dec 22, 2025
MP Weather Today (Photo Source - Patrika)
MP Weather Today (Photo Source - Patrika)

MP Weather: मध्यप्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है। पूरा उत्तरी हिस्सा कोहरे की चपेट में है। रविवार को ग्वालियर-चंबल समेत आधे प्रदेश में घना और मध्यम कोहरा रहा। वहीं, इंदौर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहें जिसकी वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जबकि शहडोल का कल्याणपुर पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है। सोमवार को प्रदेश के 16 जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिला।

5 बड़े शहरों का हाल

  • भोपाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर 9.3 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन 10.5 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर 8.2 डिग्री सेल्सियस
  • (नोट: 20-21 दिसंबर की रात का तापमान)

इंदौर का मौसम

रविवार को दिन का तापमान 26.2 व रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों के कारण दिन में हल्की ठंडक का अहसास हुआ। शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा चली। दिसंबर में कई दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में कमी की संभावना बनी रहेगी। उत्तरी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए। पहले की तुलना में दिन में धूप कम रही। इससे अधिकतम तापमान में कमी आई। रात को बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़त रही। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से रविवार को शीत लहर का असर नहीं रहा।

कम ऊंचाई पर बना पश्चिमी विक्षोभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इसका असर भोपाल, इंदौर और आसपास के जिलों में हो रहा है। उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्र से 12.6 किमी ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवा लगभग 190 किमी की रफ्तार से बह रही है। इससे मौसम में बदलाव हो रहा है।

Published on:
22 Dec 2025 09:48 am