MP weather: मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कहीं कहीं बारिश दर्ज होगी।
MP weather:एमपी मे लगातार मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिन भी बादल छाए। तापमान में अधिक अंतर नजर नहीं आया लेकिन दृष्यता कम हो गई। दो दिन पहले तक सुबह दृष्यता 3000 मीटर तक थी जो मंगलवार को 1500 मीटर रही। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से उत्तर पूर्वी हवाएं भी चली।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कहीं कहीं बारिश दर्ज होगी। इंदौर संभाग में बादल छाए रहने का अनुमान है। दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी इसके बाद गर्म हवाओं का असर भी बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 21 फरवरी को भोपाल, इंदौर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला, सीहोर, ग्वालियर और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है।
एमपी के प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखा जाए तो भोपाल में न्यूनतम 14.8 अधिकतम 32.2 ग्वालियर में न्यूनतम 13.8 अधिकतम 24.9 इंदौर में न्यूनतम 16.4 अधिकतम 31.5 पचमढ़ी में न्यूनतम 9.5 अधिकतम 28.6 उज्जैन में न्यूनतम 16 अधिकतम 32 जबलपुर में न्यूनतम 13.8 अधिकतम 31 मंडल में न्यूनतम 12.3 अधिकतम 33.6 सिवनी में न्यूनतम 17 अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।