इंदौर

फेसबुक पर ‘एंजिल’ से करता था अश्लील टॉक, ऐसे हुआ बेनकाब

रंगबाज पति की करतूतों का खुलासा करने पत्नी ने 'एंजिल प्रिया' बनकर फेसबुक पर की दोस्ती...  
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2022, 4:07 PM IST
indore.jpg

इंदौर. 'एंजिल प्रिया' जी हां इसी नाम से फेसबुक पर सबसे ज्यादा फेक आईडी होती है। कई लोग इन फेक आईडी के चक्कर में फंस चुके हैं लेकिन इस बार 'एंजिल' नाम से बनाई गई एक फेक आईडी ने रंगमिजाज पति की हरकतों का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल पत्नी को पति पर शक था कि उसके बाहर की लड़कियों के साथ संबंध हैं और इसी शक के कारण जब पत्नी ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो कुछ ही दिनों में पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया और वो एंजिल समझकर पत्नी से ही अश्लील फोटो व वीडियो शेयर करने लगा। पत्नी ने पति की रंगमिजाजी के सबूत जुटा लिए हैं और अब इंसाफ की गुहार लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है।

पत्नी से 15 साल बड़ा है पति
फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पति की रंगमिजाजी के सबूत मिटाने का मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का है। जहां रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके पति एयरपोर्ट पर कर्मचारी हैं और वर्तमान में नागपुर एयरपोर्ट पर पदस्थ हैं। पीड़िता का कहना है कि पति की उम्र उससे करीब 15 साल ज्यादा है लेकिन फिर भी घरवालों के दबाव में आकर उसने उससे 2007 में शादी कर ली थी और 10 साल से भी ज्यादा वक्त तक शादी को निभाया भी। लेकिन पति नशीली चीजों और दवाओं का सेवन कर उसके साथ ज्यादती करने लगा विरोध करने पर पीटने लगा। पति की जुल्म दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे थे जिसके कारण उसे पति के चरित्र पर भी संदेह होने लगा।

एंजिल शर्मा नाम से बनाई फेक आईडी
पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया और बाद में इंदौर एयरपोर्ट से अपना ट्रांसफर नागपुर करा लिया। वो अपने साथ बेटे को भी ले गया है और न तो बेटे से मिलने देता है और न ही भरण पोषण का खर्च दे रहा है। पीड़िता ने आगे कहा कि पति के चरित्र पर संदेह होने के कारण उसने दो साल पहले फेसबुक पर एंजिल शर्मा नाम से एक फेक आईडी बनाई और पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पति ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और पहले तो हाय हेलो तक सीमित रहा लेकिन कुछ दिनों बाद पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। पति अश्लील मैसेज भेजने लगा और सारी हदें पार करते हुए खुद के न्यूड फोटो और वीडियो उसे भेजने लगा। पीड़िता ने पति की हरकतों और चैटिंग के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर ले लिए हैं और अब इनके सहारे खुद के लिए न्याय मांगने कोर्ट का दरवाजा खटाखटा रही है।

Published on: