26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदार ने किया रेप, आरोपी के घर से रहती थी शादीशुदा महिला

आरोपी ने डरा-धमकाकर महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2022, 9:16 PM IST

gwl.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस रिश्तेदार पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है वो रिश्तेदार के मकान में किराए से रहती है। उसका कहना है कि एक दिन घर में अकेला पाकर रिश्तेदार ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब पीड़िता लोक लाज व धमकी से डरकर चुप रही तो आरोपी उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाने लगा और धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर अब महिला ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रिश्तेदार ने किया रेप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुरार इलाके के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो अपने रिश्तेदार मनोज शाक्य के मकान में किराए से रहती थी। इसी दौरान रिश्तेदार मनोज की उस पर नीयत बिगड़ गई और एक दिन उसने घर में अकेला पाकर उसे डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिससे महिला डर गई और किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगा। आरोपी ने कई बार महिला को अपनी बदनियती का शिकार बनाया। जिससे परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- पहले बेटे ने और फिर पिता ने एक ही युवती को बनाया हवस का शिकार, जानिए पूरा मामला

आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इधर, पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने की जानकारी लगते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- आरोप- 'वो कहता था 18 साल की होते ही बेटी को घर से उठा ले जाएगा', डर से बेटी ने दी जान