26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोप- ‘वो कहता था 18 साल की होते ही बेटी को घर से उठा ले जाएगा’, डर से बेटी ने दी जान

मृतका के पिता ने बताया- दो बार पुलिस में शिकायत की फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई..अब बेटी ही नहीं रही...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2022, 3:38 PM IST

indore.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक सिरफिरे मनचले से परेशान होकर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। मामला इंदौर शहर का है जहां एक 11वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाला 17 साल का एक लड़का बेटी को बीते कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि जब बेटी की उम्र 18 साल हो जाएगी तो वो उसे घर से उठा ले जाएगा। मनचले की शिकायत बेटी ने दो बार पुलिस में भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस एक्शन नहीं लिया। छात्रा की मौत के बाद परिजन के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

मनचले से परेशान होकर दी जान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुशंकर नगर इलाके की रहने वाली 16 साल की किशोरी रागिनी (बदला हुआ नाम) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रागिनी 11वीं क्लास में पढ़ती थी जो घर में अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी। घटना के वक्त छोटी बहन बाहर खेलने गई थी और जब घर वापस लौटी तो रागिनी क फांसी के फंदे पर झूलता पाया। रागिनी के पिता गाड़ी चलाते हैं जिन्होंने इलाके के ही एक 17 साल के युवक पर बेटी रागिनी को परेशान करने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनचला युवक जनवरी महीने से लगातार बेटी का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। एक बार उसने बेटी को रिक्शे से उतारकर उसके साथ मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत बेटी ने पुलिस में भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिसके कारण सिरफिरे युवक के इरादे और भी बुलंद हो गए।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर LIVE VIDEO बनाकर युवक ने पिया जहर, पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

'कहता था 18 साल की होने पर बेटी को उठा ले जाएगा'
रागिनी (बदला हुआ नाम) के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक बेटी को परेशान करने के साथ ही ये भी धमकी देता था कि जब बेटी रागिनी 18 साल की हो जाएगी तो वो उसे घर से उठाकर ले जाएगा। इतना ही नहीं एक दिन पहले ही युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पर आ गया था और विवाद किया था। जिसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई थी। उन्होंने आगे कहा कि बेटी रागिनी मनचले की हरकतों से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

यह भी पढ़ें- बेटे की मौत के बाद डोनेट कर दी किडनी, अब 6 महीने बाद सदानंद को देख लगा- 'बेटा ही मेरे सामने खड़ा है'