इंदौर

मानव तस्करी समेत 32 मामलों में आरोपी जीतू सोनी बना तनजानिया का सांसद!

जीतू सोनी को लेकर इंटरनेट और विकिपीडिया पर अपलोड की गई जानकारी पर चल पड़ा चर्चाओं का दौर। मानव तस्करी समेत 32 मामलों में आरोपी को बताया जा रहा तनजानिया का सांसद।
3 min read
member of parliament tanzania
मानव तस्करी समेत 32 मामलों में आरोपी जीतू सोनी बना तनजानिया का सांसद!

इंदौर/ मानव तस्करी समेत 32 से ज्यादा मामलों में फरार इनामी जीतू सोनी के अवैध कब्जों और अवैध कारोबारों के खिलाफ जहां एक तरफ शासन-प्रशासन की सख्त कार्रवाई चल रही है, वहीं सोशल मीडिया पर जीतू को तंजानिया का सांसद बताया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है, एमपी का इनामी मानव तस्कर तनजानिया में सांसद। यही नहीं, इंटरनेट पर जीतू सोनी सर्च करने पर सामने आने वाली वीकिपीडिया की विंडो में भी उसे सांसद बताया जा रहा है। सोशल मीडिया परवायरल हो रहे पोस्ट का हवाला इसी से दिया जा रहा है।


विकीपीडिया से हुई छेड़छाड़

दरअसल, ये किसी की शरारत है। विकीपीडिया द्वारा गूगल पर दर्शाई जीतू सोनी की जानकारी फेक है। इसकी हकीकत जानने के लिए तंजानिया संसदों से जुड़ी एक आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने पर सामने आया कि, वहां के बबाती कस्बे के सांसद का नाम जीतू वरजीलाल सोनी है और उन्हीं का विवरण विकीपीडिया द्वारा जारी किया गया होगा। इस विवरण में जीतू से संबंधित सभी जानकारियां और उनका फोटो भी दिया गया है। आधिकारिक तौर पर उन्हें तंजानिया का सांसद बताया गया है। जबकि, विकीपीडिया और सोशल मीडिया पर जारी जानकारी में जीतू सोनी के फोटो सहित उनका बायोडाटा दिखाया जा रहा है। इसमें उन्हें इंदौर मूल का बताते हुए 2010 से बबाती का सांसद कहा जा रहा है। बायोडाटा में उनके दो पुत्र अमित सोनी और विक्की सोनी का जिक्र किया गया है।


वीकिपीडिया पर कोई भी जोड़ सकता है जानकारी

वीकिपीडिया के पेज में जीतू सोनी को तंजानिया का सांसद बताया गया है। जानकारी के अनुसार वीकिपीडिया पर कोई भी अपनी जानकारी जोड़कर पेज बना सकता है। इसके साथ ही इसमें कोई भी जानकारियों को एडिट भी कर सकता है। जीतू सोनी को लेकर दी गई गलत जानकारी का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार वीकिपीडिया पर गलत जानकारी पोस्ट करने के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि, सोशल मीडिया पर जीतू सोनी के तंजानिया के सांसद बताए जाने संबंधी पोस्ट और विकीपीडिया पर सामने आ रही जानकारी का पता चला है। इसपर पड़ताल शुरु कर दी गई है।


अधिकृत वेबसाइट से साने आया सच

इधर, तंजानिया संसद की अधिकृत वेबसाइट से मिली जानकारी में सामने आया कि, तनजानिया के बबाती कस्बे के सांसद का नाम जीतू वरजीलाल सोनी है। इसका स्क्रीन शॉट भी खबर के साथ दिखाया गया है। बता दें कि, तनजानिया में भारतीयों की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। इनमें गुजराती परिवार के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। 19 वीं सदी में गए कई भारतीयों को तनजानिया ने वहीं की नागरिकता दे रखी है, यही कारण है कि, वहां के सांसद का नाम जीतू वरजीलाल सोनी है।

Updated on:
10 Dec 2019 01:07 pm
Published on:
10 Dec 2019 01:07 pm