scriptबॉलीवुड के आकाश में चमके मध्य प्रदेश के ये सितारे, दुनिया में बनाया अपना अलग मुकाम | Madhya pradesh Bollywood star photo made their own place in the world | Patrika News

बॉलीवुड के आकाश में चमके मध्य प्रदेश के ये सितारे, दुनिया में बनाया अपना अलग मुकाम

locationभोपालPublished: Nov 30, 2019 06:26:25 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश के इन कलाकारों ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

bollywood stars belong mp

भोपाल/ मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ यहां की सुंदर वादियों और यहां के खानपान से ही नहीं है। बल्कि ये कई हुनरमंद लोगों का भी प्रदेश है। प्रदेश से ऐसे ऐसे कलाकार निकले हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई, साथ ही साथ अपनी अदाकारी के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया। आइये जानते हैं मध्य प्रदेश के ऐसे पांच बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिनकी अदाकारी का आज सिर्फ उनका शहर या प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को अपने हुनर का कायल बना लिया।

 

 

पढ़ें ये खास खबर- इस पैटर्न में बने पासवर्ड आसानी से हो जाते हैं Hack, यहां चेक करें और तुरंत बदल दें


प्रदेश के इन सितारों ने अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में कमाया नाम

-जॉनी वॉकर

bollywood stars belong mp
कहते हैं कि रुलाने से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है किसी को हंसाना। 1925 को इंदौर में जन्मे जानी वाकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। बॉलीवुड के मसखरे (हास्य अभिनेता) जॉनी वाकर ने अपनी मजाकिया भाव-भंगिमाओं से करोड़ों सिनेप्रेमियों को न केवल गुदगुदाया, बल्कि अपनी चम्पी (गीत) से उनकी सारी थकान भी उतारते रहे।
पढ़ें ये खास खबर- सुबह नींद से जागने पर आप भी करते हैं ये काम? अगर हां, तो हो जाएं बीमारियों के लिए तैयार


किशोर कुमार

bollywood stars belong mp
भारतीय फिल्म जगत के इस मशहबर सितारे को देशभर में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में किशोर कुमार ही एक मात्र ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मी लाइन से संबंधित हर काम किया है। यानी इन्होंने हीरो, विलन, साइड रोल, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, आदि कई काम किये हैं। उनके साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने यहां तक कहा था कि, फिल्म यूनिट में भी कोई अगर कोई नही आता था, तो वो उसके काम भी कर देते थे। प्लेबैक सिंगिंग में इन्होंने 1,2 नहीं बल्कि बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाया था। अपनी प्रतिभा के दम पर इन्होंने 8 फिल्मफेयर अवार्ड जीते और जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पढ़ें ये खास खबर- विदेशों से कम नहीं इस शहर की खूबसूरती, खूबियां जानकर खुद को यहां आने से रोक नहीं पाएंगे आप


अर्जुन रामपाल

bollywood stars belong mp

2001 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले अर्जुन रामपाल जाने-माने फिल्मी सितारों में से एक हैं। इनका जन्म 26 नवम्बर 1972, जबलपुर में हुआ था। राजनीति और ओंम शांति ओंम जैसी फिल्मों में को काफी सराहना मिली थी। ये हिन्दी के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सिर्फ 7 दिनों में बढ़ जाएगी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, कर लें बस ये काम


लता मंगेशकर

bollywood stars belong mp

इनका का जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर में हुआ था। लता जी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इनकी जादुई आवाज के भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग दीवाने है। कहा जाता है की एक बार लता मंगेशकर का गाना सुनकर नेहरु की आंखों में आंसू आ गए थे। फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक सिंगर आ चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी आवाज का कोई सानी नहीं है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सिर्फ 15 मिनट की धूप शरीर को बनाती स्वस्थ और तंदुरुस्त, फायदे कर देंगे हैरान


सलमान खान

bollywood stars belong mp

मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान के बेटे है। बॉलीवुड में दबंग, सल्लू भाई, के नाम से मशहूर सलमान को किसी भी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। इनका जन्म 27 दिसम्बर, 1965 इंदौर में हुआ था। इनकी फेन इन्हें भाईजान के नाम से पुरारते हैं। इनकी लोकप्रीयता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं की इनके ट्विटर पर 14.5 मिलियंस और फेसबुक पर 27 मिलियंस से ज्यादा फोल्लोवर्स हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- शरीर में फॉलेट की कमी बनती है इन गंभीर रोगों का कारण, इस तरह करें पूर्ति


आशुतोष राणा

bollywood stars belong mp

आशुतोष ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्म उद्योगों में भी कार्य कर रहे हैं। इन्होंने “काली – एक अग्निपरीक्षा” नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है। वैसे तो इनकी हर फिल्म में इनका अलग हटके रोल नज़र आता है, लेकिन 1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन और 1999 में आई संघर्ष में उनके निगेटिव रोल ने बॉलीवुड के बड़े बड़े विलेन्स को मात दे दी थी। आशुतोष राणा का पूरा नाम आशुतोष रामनारायण नीखरा है, इनका जन्म 10 नवम्बर 1967 में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हुआ था।

 

पढ़ें ये खास खबर- गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये फल, फायदे कर देंगे हैरान


जया बच्चन

bollywood stars belong mp

जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद जया बच्चन की शादी बॉलीवुड के मेगास्टार और अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से 1973 में हुई। जया बच्चन को अपनी बहतरीन अदाकारी के दम पर साल 1974 और 1975 में लगातार दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। लगातार दो बार एक ही अवार्ड लेने वाली जया अब तक बॉलीवुड की एक मात्र अभिनेत्री हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो