भोपाल/ हर छोटी बड़ी बीमारी से बचे रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मज़बूत होना बहुत जरूरी होता है।अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो कई बीमारियों से हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति को कोई ना कोई बीमारी अपना शिकार बनाए ही रखती है, जिससे उबर पाना उसके लिए काफी मुश्किल होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण, फंगस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी स्थिति में बहुत जरूरी है कि हमारी इम्यून पावर मजबूत हो, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से हम काफी तेजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।