आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाया जाता है। ये कब्ज की समस्या में भी काफी फायदा पहुंचाता है। वहीं, गर्भावस्था में आंवले के सेवन से ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल रहता है। साथ ही, आंवले का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे की कैल्शियम की कमी दूर करके हड्डियां मबूत करता है। एंटी ऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर आंवला रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाता है, जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली कमजोरी के चलते किसी तरह के कॉम्प्लिकेशन तो नहीं आते साथ ही, फ्लू और यूरिनरी इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।