जैसे जैसे इंटरनेट की आवश्क्ताएं हमारे जीवन में बढ़ती जा रही हैं, वैसे वैसे साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। आए दिन हम बैंक फ्रॉड, फेसबुक-ट्वीटर हैक, फोन क्लोनिंग जैसी कई घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। हालिया, रिसर्च में सामने आया कि, इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज़्यादा साइबर क्राइम का कारण खराब पासवर्ड होता है। हैकर्स के लिए किसी का अकाउंट हैक करने का सबसे आसान तरीका उसके पासवर्ड को क्रैक करना होता है। हम खुद की सहुलियत और आलस के चलते आसान पासवर्ड तो रख लेते हैं, लेकिन, ये भूल जाते हैं कि हम ऐसा करके कितना बड़ा खतरा मोल रहे हैं।