वैसे साइकिलिग करने को मजबूरी कहें या शौक ये स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुराग शर्मा के मुताबिक, अगर लोगों को साइकिलिंग करने के पूरे फायदे पता हो जाएं, तो लोग करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों में घूमना छोड़कर साइकिलिंग करना शुरु कर दें। हालांकि, आजकल के भागदोड़ भरे जीवन में मोटर गाड़ियों की रफ्तार का मुकाबला साइकल से नहीं किया जा सकता। लोगों की काम पर पहुंचने की जल्दी हो या तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने की आवश्यक्ता इन सबके बीच हर व्यक्ति के लिए दिनभर केकाम साइकल से कर पाना संभव नहीं है। लेकिन अगर हम 24 घंटे में एक बार सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने को दे देते हैं। तो यकीन मानिये हम 90 फीसदी बीमारियों से खुद को बचा लेंगे। साइकिल चलाने से शरीरिक, मानसिक और मर्दाना ताकत जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है, आइये जानते हैं इनके बारे में...।