18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है ‘ब्लैक फ्राइडे’, जानिए इसके पीछे की खास कहानी

दुनियाभर में खास अंदाज में मनाया जाता है 'ब्लैक फ्राइडे', जानिए क्यों इस दिन को माना जाता है खास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2019, 3:48 PM IST

black friday sale

दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है 'ब्लैक फ्राइडे', जानिए इसके पीछे की खास कहानी

भोपाल/ 29 नवंबर यानी शुक्रवार के दिन दुनियाभर भर में ब्लैक फ्राइडे के रूप में मनाया जा रहा है। वैसे तो इस दिन को मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ही मनाया जाता है, लेकिन धीरे धीरे अब इस दिन का इंतेजार लगभग सभी देशों को रहता है। इस दिन को मुख्य रूप से क्रिस्मस की तैयारी और खरीदारी के लिए खास माना जाता है। यही वजह है कि, मध्य प्रदेश समेत देशभर में इस दिन को लेकर खास उत्साह रहता है। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े और करीब 140 साल पुराने चर्च में प्रे के लिए आए पीटर थॉमस ने बताया कि, प्रदेशभर में भी इस दिन खरीदारी का खास उत्साह रहता है।

पढ़ें ये खास खबर- विदेशों से कम नहीं इस शहर की खूबसूरती, खूबियां जानकर खुद को यहां आने से रोक नहीं पाएंगे आप


सस्ते दामों पर मिल जाता है विदेशी सामान

हालांकि, ये दिन सिर्फ क्रिश्चियन समाज के लोगों के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि सभी लोगों के लिए खास होता है। क्योंकि, इस दिन को मुख्य रूप से सस्ती खरीदारी का दिन माना जाता है। ऐसे में ब्लैक फ्राइडे का इंतेजार सभी को रहता है। इसके पीछे वजह ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भी हैं जो इस दिन इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स पर बम्पर डिस्काउंट देते हैं। ऐसे में सभी लोग सस्ते दामों पर विदेशी ब्रांडेड चीजें खरीद लेते हैं, जो अन्य दिनों में बिना किसी खास डिस्काउंट के महंगे दामों पर मिलती हैं।

पढ़ें ये खास खबर- औद्योगिक इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है भोपाल गैस कांड, इतनी भयानक थी वो रात


जानिए क्यों माना जाता है इस दिन को खास

आइए अब आपको बताते हैं कि क्रिस्मस के पहले पड़ने वाले फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे क्यों पड़ा। दरअसल, हमेशा से ब्लैक फ्राइडे अमेरिका में थैंक्स गिविंग-डे के अगले दिन मनाया जाता रहा है। इसे पारंपरिक तौर पर क्रिसमस की खरीदारी के लिए खास तौर चयनित दिन माना जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में खास तौर पर इस दिन को मनाया जाता है, लेकिन अब इस दिन का प्रचलन भारत समेत तमाम देशों में भी बढ़ने लगा है। इस दिन कई छोटे विक्रेता अपनी दुकानें सुबह चार बजे या उससे पहले ही खोल देते हैं। क्रिश्चियन इस दिन खरीदारी करना शुभ मानते हैं, लेकिन बाकि लोग इस दिन मिलने वाले खास कंसेशन के कारण काफी जोरों पर खरीदारी करते हैं।