उद्योग जगत

जेट के बंद होने से इन कंपनियों को हुआ फायदा, तिमाही नतीजों में हुआ फायदा

स्पाइसजेट और इंडिगो ने चौथी तिमाही में मजबूत किया प्रदर्शन जेट के बंद होने से 14 फीसदी क्षमता और 40 फीसदी किराया हुआ प्रभावित पैसेंजर लोड फैक्टर कुछ समय से 85 फीसदी से अधिक हुआ
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 9:07 AM IST
Jet airways
जेट के बंद होने से इन कंपनियों को हुआ फायदा, तिमाही नतीजों में हुआ फायदा

नई दिल्ली। किसी कंपनी का बंद होना कभी भी सुखद नहीं होता है, लेकिन जेट एयरवेज के बंद होने से अत्यधिक मूल्य-संवेदनशील विमानन बाजार में उसके प्रतिद्वंद्वियों को फायदा हो रहा है, जो कि अपने एयरलाइन की परिचालन लागत को पूरा करने के लिए किराए में बढ़ोतरी कर पा रहे हैं। हालांकि इसका आगे चलकर उद्योग पर क्या असर होगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन इससे कंपनी के कर्मचारियों, यात्रियों और कर्जदाताओं को कठिनाई हुई है। विमानन कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणाम उन्हें मिल रहे फायदों की पुष्टि कर रहे हैं। पिछली कई तिमाहीयों से कमजोर प्रदर्शन कर रही स्पाइसजेट और इंडिगो ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है और यात्रियों की अच्छी संख्या हासिल की है।

14 फीसदी क्षमता और 40 फीसदी किराया हुआ प्रभावित
आईसीआरए के कॉर्पोरेट सेक्टर रेटिंग्स के सह-प्रमुख किजल शाह के अनुसार भारतीय विमानन उद्योग का प्रमुख मुद्दा गहन प्रतिस्पर्धा के कारण बढ़ती इनपुट लागत का भार ग्राहकों पर डालने में असमर्थता है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 से जेट एयरवेज का परिचालन प्रभावित होने और 18 अप्रैल 2019 से पूरी तरह से बंद होने से उद्योग की 14 फीसदी क्षमता प्रभावित हुई है। इसके कारण वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में हवाई किराए में 30-40 फीसदी की महत्वपूर्ण तेजी आई, जिससे इस तिमाही में अन्य एयरलाइंस को फायदा हुआ।" शाह ने कहा, "मांग और आपूर्ति में अल्पकालिक अंतर के कारण हवाई किरायों में तेज वृद्धि हुई और वे उच्च उपयोग के कारण उच्च बने रहने की उम्मीद कर रहे हैं।" पैसेंजर लोड फैक्टर कुछ समय से 85 फीसदी से अधिक हो गया है।

इंडिगो और स्पाइसजेट को हुआ फायदा
जेट एयरवेज के बंद होने का सबसे ज्यादा फायदा इंडिगो और स्पाइसजेट को मिला है। आंकड़ों पर बात करें तो वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में इंडिगो के मुनाफे में 401.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जोकि 589.6 करोड़ रुपए रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 117.6 करोड़ रुपए थी। इसी प्रकार से समीक्षाधीन अवधि में स्पाइसजेट के मुनाफे में 22 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि 56.3 करोड़ रुपए रही, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की समान तिमाही में कंपनी ने 46.2 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था।

New delhi IMAGE CREDIT:

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
4 Jun 2019, 9:07 AM IST
Published on: