उद्योग जगत

अमेजन शुरू करेगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग, बनाएगी यह डिवाइस

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ अमेजन कंपनी की हुई वर्चुअल मीटिंग शुरुआत में अमेजन भारत से अमेजन फायर टीवी स्टिक का शुरू करने जा रही है निर्माण

2 min read
Amazon income nearly tripled in pandemic, how much increase in sale

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की घोषणा की है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज अमेजन के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड फॉर इंडिया अमित अग्रवाल के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक के दौरान डिजिटल क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद अमेजन इंडिया ने भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की है। शुरुआत में अमेजन भारत से अमेजन फायर टीवी स्टिक का निर्माण शुरू करने जा रही है।

पैदा होंगी नौकरियां
रविशंकर प्रसाद के अनुसार भारत एक आकर्षक निवेश स्थल है और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी उत्पाद उद्योग में वैश्विक सप्लाई चेन में एक प्रमुख प्लेयर बनने की ओर अग्रसर है। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना शुरू करने के हमारी सरकार के फैसले को विश्व स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम चेन्नई में विनिर्माण लाइन स्थापित करने के अमेजन के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि इससे घरेलू उत्पादन क्षमताओं में वृद्धि होगी, साथ ही नौकरियां भी पैदा होंगी। इससे जो डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर भारत बनाने का हमारा मिशन आगे बढ़ेगा।

इस चीज का करेगी निर्माण
अमेजन चेन्नई में फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर क्लाउड नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ अपने मैन्युफैक्चरिंग करेगी और इस साल के अंत में उत्पादन शुरू करेगी। भारत ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड मैन्युफैक्चरिंग भारत से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन शुरू करने वाली कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एक बड़ी सफलता के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में अमेजन का आगमन भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की सफलता की कहानी को आगे बढ़ाता है।

Updated on:
17 Feb 2021 03:08 pm
Published on:
17 Feb 2021 01:25 pm
Also Read
View All