कोयला खदानों की नीलामी 8 जून से ऑनलाइन लगेगी बोली 40 खदानों की होनी है नीलामी
नई दिल्ली : 18 जून से सरकार कमर्शियल इस्तेमाल के लिए कोयला खदानों ( coal mines ) का ऑक्शन शुरू करेगी । ऑनलाइन होने वाले इस ऑक्शन ( online bidding ) के वक्त प्रधानमंत्री मोदी( pm modi ) भी मौजूद रहेंगे । कोयला और खदान मंत्री पह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि हम देश में पहली बार 18 जून को कमर्शियल कोल ऑक्शन ( coal mine auction ) शुरू कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
40 खदानों की होनी है नीलामी- आर्थिक मामले की मंत्रिमंडलीय समिति ने 20 मई को इन कोल माइन्स के ऑत्शन को मंजूरी दी थी । इसे मंजूरी देनी की सबसे बड़ी वजह रिवेन्यू शेयरिंग आधार पर बिक्री बढ़ाना है । सरकार ने कोकिंग कोल लिंकेज की अवधि बढ़ाने के लिए कोयला और लिग्नाइट खदानों की नीलामी के तरीके को मंजूरी दी थी। फिलहाल सरकार द्वारा करीब 40 कोयला खदानों के लिए कांट्रैक्ट मंगाए गए हैं। इन खदानों से निकलने वाले कोयले के अंतिम उपयोग पर सरकार की तरफ से कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।
ये कंपनियां ले सकती हैं हिस्सा- हिंडाल्को ( hindalco ), जिंदल स्टील एंड पावर ( Jindal steel and power limited ) , जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अडानी ग्रुप ( Adani Group ) और वेदांता ग्रुप ( Vedanta group ) इस नीलामी में हिस्सा ले सकती हैं। निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार कमर्शियल कोयला ब्लॉक हासिल करने वाली कंपनी को रेवेन्यू का बड़ा शेयर ऑफर किया जा सकता है। कोरोना काल में निवेश के लिए कम ही कंपनियां आगे बढ़ रही है इसीलिए सरकार को निवेशको को लाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।