
नर्इ दिल्ली। कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने एक जनवरी से आॅनलाइन शाॅपिंग पर ग्राहकों को प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा था। लेकिन अब इसके पालन न करने पर सरकार इ-काॅमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवार्इ किया जाएगा। इसे लेकर पहले की कुछ कंपनियों को कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है। लेकिन डिपार्टमेंट ने इन कंपनियों के नाम को लेकर कोर्इ खुलासा नहीं किया है।
राज्यों को जारी किया गया एडवाइजरी
कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट ने कुछ कंपनियों को 24 अप्रैल को एक नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें नियमाें को पालन करने के लिए कहा गया है। इनमें प्रोडक्ट के मैक्सिम रिटेल प्राइस (एमआरपी) आैर एक्सपाइरी डेट जैसे कुछ विवरण है। इसके साथ की उत्पाद निर्माता के बारे में भी जानकारी देना अनिवार्य है।इसके लिए राज्यों को भी एक एडवाइजरी जारी कर इन मामलों के जांच करने आैर नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवार्इ करने को कहा गया है।
नियमों का पालन नहीं करने पर देना होगा जुर्माना
डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बहुत सारी कंपनियों ने नियमों का पालन करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसके लिए डेडलाइन बीत चुकी है आैर उन्हें इसका पालन तुंरत शुरू कर देना चाहिए। अगर कोर्इ काॅमर्स साइट इसका उल्लंघन करता है तो इसके लिए उन्हें 2,000 रुपए से लेकर 50,000 तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। अगर कोर्इ कंपनी तीसरी बार उल्लंघन करती है तो उसे एक लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही कैद की भी सजा का प्रावधान है।
क्या है नियम
बता दें कि ये नियम लीगल मेटरोलाॅजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) अमेंडमेंट रूल्स, 2017 का हिस्सा है। इस नियम के तहत सभी उत्पाद पर निर्माण तिथि, एमआरपी आैर निर्माता का विवरण एक विशेष फाॅन्ट में होना जरूरी है। सभी इ-काॅमर्स कंपनियों को ये विवरण अपने प्लेटफाॅर्म पर भी दिखाना होगा। इन्हे सुनिश्चित करने के लिए सेलर्स के साथ भी काम करना होगा। हालांकि देश के कर्इ इ-काॅमर्स कंपनियों को इसपर कहना है कि वो इन नियमों का पालन कर रही है। आैर वो सेलर्स के साथ भी मिलकर इसपर काम कर रही है।