उद्योग जगत

एक नवंबर से शुरू होने जा रही है फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल, 429 रुपए में मिलेगा स्मार्टफोन

सेल में ग्राहकों को 429 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक में मोबाइल फोन्स आराम से मिल जाएंगे।
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
Big diwali sale
एक नवंबर से शुरू होने जा रही है फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल, 429 रुपए में मिलेगा स्मार्टफोन

नर्इ दिल्ली। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में फ्लिपकार्ट की सेल में लोगों को काफी सस्ते सामान मिले थे। अब लोगों को आॅफर्स की भरमार देने के लिए फ्लिपकार्ट एक नवंबर से बिग दिवाली सेल शुरू करने जा रहा है। एक नवंबर से 5 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में लोगों को सस्ते स्मार्टफोन की भरमार देखने को मिलेगी। वहीं घरेलू सामान और बाकी प्रोडक्ट्स पर फ्लिपकार्ट 80 फीसदी की छूट देने की बात भी कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं पांच तक चलने वाली इस सेल के बारे में

सेल के बारे मकं जानिये
- फ्लिपकार्ट की यह सेल 1 नवंबर से शुरू हो रही है लेकिन फ्लिपकार्ट मेंबर्स के लिए यह सेल कुछ घंटे पहले शुरू हो जाएगी।
- फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स 31 अक्टूबर को रात 9 बजे से फ्लिपकार्ट की सेल का फायदा उठा सकेंगे।
- फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है जिसके क्रेडिट कार्ड से शाॅपिंग करने पर एडिशनल डिस्काउंट दिया जाएगा।
- फ्लिपकार्ट इस बार ग्राहकों को 90फीसदी तक की बायबैक वैल्यू आैर नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दे रहा है।
- सेल में ग्राहकों को 429 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक में मोबाइल फोन्स आराम से मिल जाएंगे।
- समार्टफोन्स के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स पर भी ग्राहकों को 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2018 01:10 pm
Published on:
29 Oct 2018 01:10 pm