उद्योग जगत

इस कंपनी के साथ Flipkart ने की पार्टनरशिप, आपको होने वाला है ये बड़ा फायदा

इस खास पार्टनरशिप के तहत Flipkart अब Asus की प्रमुख भागीदार होगी आैर इसके साथ कंपनी के स्मार्टफोन्स की विक्रेता भी होगी।
2 min read
Flipkart

नर्इ दिल्ली। देश की दिग्गज र्इ-काॅमर्स साइट आपको एक खास सौगात देने की तैयारी में है। आपको ये सौगात देने के लिए इस कंपनी ने ताइवान के इलेक्ट्राॅनिक कंपनी ने Asus के साथ दीर्घकालिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस खास पार्टनरशिप के तहत Flipkart अब Asus की प्रमुख भागीदार होगी आैर इसके साथ कंपनी के स्मार्टफोन्स की विक्रेता भी होगी। इन स्मार्टफोन्स को Asus ने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया।


Asus की मार्केटिंग एक्टिवीटी देखेगा फ्लिपकार्ट

इस पार्टनरशिप के बाद डिस्ट्रीब्यूशन के लिए दाेनों कंपनियां एक दूसरे का व्यापक समर्थन करेंगी। Flipkart इसके साथ ही Asus Zenfone की मोर्केटिंग एक्टिवीटी को भी देखेगा। इसको लेकर कंपनी ने एक बयान में कहा है कि, इस पार्टनरशिप के तहत 23 अप्रैल को Zenfone Max Pro को लाॅन्च भी करेगी। फ्लिपकार्ट के एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि, Asus को हम भारत काे ध्यान में रखकर स्मार्टफोन बनाने के लिए अपने डेटा अाधारित अनुसंधान व अंतर्दष्टि आैर तकनीक कौशल मुहैया कराएंगे।


जरूरतमंदों को डिजिटल साक्षर भी करेगा Asus

Asus ने भी अपने काॅर्पोरेट समाजिक भागीदारी (सीएसआर) को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदो को डिजिटल साक्षरता की सुविधा देने की घोषणा की है। Asus के भी एक अधिकारी ने बताया कि, "हम भारत की विशेष बाजार की जरूरतों की पूरा करनेवाले उत्पदों आैर सेवाआें के निर्माण में काफी अवसर देखते हैं। फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी से हमारा लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताआें की जरूरतों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना है, जो हमें भारतीय बाजार के लिए आैर भी उपयुक्त उत्पादों का विकास करने में मदद कर सकता है।"


इन दोनों कंपनियों के इस खास पार्टनरशिप से जहां एक तरफ Asus ग्राहकों को विशेष लाभ मिलेगा वहीं दूसरी तरफ कंपनी के सीएसआर भागीदारी से जरूरतमंदों को भी डिजिटल साक्षर बनने को मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट की बात करें तो उसे भी अपनी प्रतिद्धंदी साइट को टक्कर देने का मौका मिलेगा।

Published on:
18 Apr 2018 12:16 pm