उद्योग जगत

1 जून से घरेलू फ्लाइट शुरू करेगी GoAir, सरकार दे चुकी है इजाजत

GoAir Domestic Flights 1 जून से होगी शुरू टेक्निकल कारणों से हो रही है देरी
2 min read
• •
Updated: 23 May 2020, 4:36 PM IST
GOAIR
GOAIR

नई दिल्ली: सरकार ने 25 मई से डोमेस्टिक एयरलाइंस ( Domestic Airlines ) को उड़ान भरने की इजाजत दी है।लेकिन कबर मिल रही है कि GoAir अपनी घरेलू उड़ानों ( GoAir Domestic Flights ) की शुरूआत 1 जून से करेगा। कंपनी को तकनीकि कारणों से फ्लाइट फिर से शुरू करने में वक्त लग रहा है। दरअसल कंपनी को अपने पायलटों को सिमुलेटर ट्रेनिंग और कुछ लाइसेंसो के रिन्युवल जैसी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। इन्हें ठीक कराने में लगने वाले वक्त का ख्याल करते हुए कंपनी ने 1 जून से बुकिंग करने का निर्णय लिया है।

जब से कंपनी के कर्मचारी लीव विदाउट पे ( Leave Without Pay ) पर गए हैं वे सिमुलेटर ट्रेनिंग के लिए नहीं जा पाये हैं, और अचानकर सिमुलेटर ट्रेनिंग की मांग बढ़ जाने के कारण ये फैसिलिटी फिलहाल मिल नहीं पा रही है। यही वजह है कि कंपनी को मजबूरी में 1 जून से फ्लाइट की बुकिंग लेनी पड़ रही हैं।

शुक्रवार से एयरइंडिया ( Air India ) सहित सभी भारतीय एयरलाइंस कंपनियों ( Airlines Companies ) ने घरेलू उड़ानों की बुकिंग शुरु कर दी है।

पहले से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ाएगी Goair- सूत्रों की मानें तो गोएयर ( GoAir ) भले ही थोड़ा देर लगा रही है । लेकिन इस बार वो पहले से भी ज्यादा फ्लाइट्स उड़ाने वाली है। कंपनी की योजना 17-18 एयरक्राफ्ट के साथ हर दिन 100 उड़ाने शुरु करने की है। कंपनी के पास पहले से ही 85 उड़ानों की मंजूरी है। कंपनी ने 15 और उड़ानों के लिए आवेदन किया है।

लॉकडाउन से पहले गोएयर 54-56 एयरक्राफ्टों के हवाई जहाजों के बेड़े के साथ प्रति दिन 280 घरेलू उड़ाने संचालित करती थी। जिसमें से 60 इंटरनेशनल फ्लाइट्स हुआ करती थीं।

Published on: