20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Finance / Post Office की MIS स्कीम है बेहद खास, पति-पत्नी मिलकर कर सकते हैं 68400 रूपए की कमाई

Post Office की MIS स्कीम है बेहद खास, पति-पत्नी मिलकर कर सकते हैं 68400 रूपए की कमाई

POST OFFICE की मंथली स्कीम में करें निवेश होगा शानदार फायदा ब्याज भी है जबरदस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 May 2020, 7:11 PM IST

POST OFFICE MIS SCHEME

POST OFFICE MIS SCHEME

नई दिल्ली: आज की तारीख में कितना भी पैसा हो कभी पूरा नहीं पड़ता। हर इंसान थोड़ा ज्यादा कमाने की होड़ में लगा रहता है। अगर आप भी अपनी नौकरी के अलावा पैसा कमाने का साधन ढूंढ रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस ( POST OFFICE ) की MIS स्कीम ( MONTHLY INVESTMENT SCHEME ) आपके लिए एक बेहतर निवेश विकल्प ( POST OFFICE INVESTMENT SCHEME ) हो सकती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस स्कीम का फायदा हस्बैंड और वाइफ दोनो मिलकर उठा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट के जरिए हसबैंड और वाइफ सालाना 68400 तक का फायदा उठा सकते हैं।

Super Cyclone Amphan ने बड़ाई बंधन बैंक की मुश्किलें, 260 करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

क्या है इसकी खास बातें-

MIS स्कीम ( MIS SCHEME ) के तहत सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अकाउंट खोला जा सकता है। सिंगल या पर्सनल अकाउंट खोलने पर आप इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। ज्वाइंट खाते में 9 लाख रुपए से ज्यादा निवेश नहीं किया जा सकता है। यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो काफी फायदेमंद है।

Lockdown के बीच Amazon 50,000 लोगों को देगा नौकरी, डिमांड बढ़ने से हो रही है दिक्कत

कितना होगा फायदा-

इस स्कीम में फिलहाल अभी 7.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता है। स्कीम के तहत आपकी कुल जमा पर सालाना ब्याज के हिसाब से रिटर्न की कैलकुलेशन की जाती है। इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है। अगर आपको मंथली बेसिस पर इसकी जरूरत नहीं है तो मूलधन में यह रकम भी जोड़कर उसपर ब्याज मिलता है। अगर आप चाहें तो 12 किश्तों में भी पैसा ले सकते हैं।

RBI के फैसलों से रियल एस्टेट सेक्टर में खुशी की लहर, नकदी संकट कम होने की उम्मीद

9 लाख रूपए इंवेस्ट करने पर आपको हर महीने 5700 रूपए तक का फायदा मिल सकता है।