नई दिल्ली: पूरी दुनिया लॉकडाउन ( corona lockdown ) की वजह से परेशान है सभी को सैलेरी कटने और नौकरी जाने का जडर है और ऐसे माहौल में अमेजन ( Amazon india ) 50 हजार लोगों को भर्ती करने जा रहा है। दरअसल लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन चीजों की मांग में दबरदस्त इजाफा हुआ है जिसकी वजह से कंपनी को सप्लाई करने के लिए ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय चाहिए। इसीलिए कंपनी ने 50 हजार भर्तियां करने का ऐलान किया है। अमेजॉन के कस्टमर फुलफिलमेंट ऑपरेशंस के वाइस प्रेजिडेंट अखिल सक्सेना ने कहा, ‘अपने डिलिवरी नेटवर्क और फुलफिलमेंट सेंटर्स के लिए हमने 50,000 अस्थायी नौकरियां निकाली हैं। इससे लोगों को नौकरी का अवसर मिल सकेगा और हमारी ओर से सुरक्षित वर्किंग एन्वायरनमेंट मिलेगा।’