उद्योग जगत

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान, 2020 में 20 करोड़ 5जी स्मार्टफोन की हो सकती है बिक्री

2019 की बिक्री के आंकड़े से लगभग 20 गुना अधिक होगी सेल चीन में लगभग 10 लाख नए 5-जी बेस स्टेशन होने का है अनुमान श्याओमी ने चीन के स्मार्टफोन बाजार के रिकॉर्ड 42 फीसदी पर कब्जा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 6:21 AM IST
5g Smartphones
Goldman Sachs estimates 200 million 5G smartphones sale in 2020

नई दिल्ली। अमरीका स्थित निवेश बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स ( Goldman Sachs ) ने इस वर्ष वैश्विक स्तर पर 20 करोड़ 5जी स्मार्टफोन की बिक्री ( 5G smartphones Sales ) का अनुमान लगाया है। इस साल के लिए लगाया गया यह अनुमान 2019 की बिक्री के आंकड़े से लगभग 20 गुना अधिक है।

चीन में होंगे 10 लाख बेस स्टेशन
अनुमान के मुताबिक, इस साल चीन में लगभग 10 लाख नए 5जी बेस स्टेशन होंगे। यह गोल्डमैन सैक्स द्वारा की गई छह लाख की भविष्यवाणी से अधिक है। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी के सह-संस्थापक लेई जून ने घोषणा की कि कंपनी अगले पांच वर्षो में 5-जी, एआई और आईओटी में सात अरब डॉलर लगाने की योजना बना रही है।

श्याओमी का चीनी बाजार पर कब्जा
श्याओमी को हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वी हुआवे से उसके घरेलू बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिसने तीसरी तिमाही में चीन के स्मार्टफोन बाजार के रिकॉर्ड 42 फीसदी पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले लेई ने यह भी खुलासा किया था कि कंपनी इस साल अधिक 5-जी फोन बनाने की योजना बना रही है।

Updated on:
7 Jan 2020, 6:21 AM IST
Published on: