स्थानीय बाजार में सोना 42 हजार के करीब
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 680 रुपए की छलाँग लगाकर 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 41,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपए की मजबूती के साथ 31,300 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर एक हजार रुपए चमककर 49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 05 सितंबर 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 949 रुपए की उछलकर 48,476 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 1,010 रुपए और 1,020 रुपए प्रति इकाई हो गए।