JioGigaFiber ब्रॉडबैंड टीवी के लिए सेट-टॉप बॉक्स के साथ आएगा। यह टीवी पर वॉयस कमांड सुविधा सक्षम कर देगा।JioGigaFibre फाइबर टू होम (FTTH) तकनीक पर आधारित होगा।
मुंबर्इ। आज मुंबर्इ के बिड़ला मातुश्री सभागार में रिलांयस इंडस्ट्रीज की 41वीं सालाना बैठक हुर्इ है। बैठक के दौरान शेयरधारकों काे संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने कंपनी के भविष्य का प्लान बताया है। इस दौरान अंबानी ने कर्इ प्लानिंग के बारे में जानकारी दी जैसे गीगा फाइबर ब्राॅडबैंड की शुरुआत करने जा रही है। इस रिलायंस मुकेश अंबानी की बेटी र्इशा अंबानी ने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कंपनी की भविष्य रणनीति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही र्इशा अंबानी ने शेयरधारकों को आॅप्टिकल फाइबर आधारित ब्राॅडबैंड सेवा, जियोगीगाफाइबर के बारे में जानकारी दी। र्इशा अंबानी ने जियोगीगा फाइबर को लेकर जो मुख्य दो विशेषताएं बतार्इं है, वो ये इसमें स्मार्ट होम टेक्नोलाॅजी आैर टीवी काॅलिंग की सुविधा होगी। JioGigaFiber ब्रॉडबैंड टीवी के लिए सेट-टॉप बॉक्स के साथ आएगा। यह टीवी पर वॉयस कमांड सुविधा सक्षम कर देगा।JioGigaFibre फाइबर टू होम (FTTH) तकनीक पर आधारित होगा। यह अब घरेलू ब्रॉडबैंड सेवाओं के खंड को बाधित करने की उम्मीद है। रिलायंस आपको एक बेहद ही खास कॉम्बो दे रहा हैं। वो भी 100 एमबीपीएस की शुरुआती डेटा गति के साथ। आइए जानते हैं इस खास तकनीक के बारे में।
FTTH क्या है?
FTTH, जैसा कि नाम से पता चलता है, कि इसका मतलब व्यक्तिगत इमारत तक फाइबर केबल स्थापित करना हैं। वर्तमान में, फाइबर केबल केवल मुख्य परिसर तक पहुंचती है जबकि घरों / कार्यालयों के अंतिम कनेक्शन केबल के माध्यम से होते हैं।
आखिर क्यों इतना तेज है FTTH तकनीक
कनेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ये केबल फाइबर से नहीं बना है। केबल फाइबर केबल के रूप में कुशल नहीं है। पैच के कारण, केबल धीमा है। एक अकेले के लिए तो फाइबर केबल गति को बढ़ाता है लेकिन जब बात बहुत सारे लोगो की होती है तो ये बहुत ज्यादा सर्फिंग करता हैं।लेकिन FTTH की बात की जाये तो एफटीटीएच फाइबर केबल की तुलना में 100 गुना ज्यादा तेज है। केबल की तुलना में FTTH थोड़ा महंगा है।
क्या जियो पहला FTTH देने वाला है?
इसका जवाब है नहीं भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पहले से ही कोलकाता और चेन्नई में एफटीटीएच ब्रॉडबैंड योजनाएं प्रदान करता है। लेकिन FTTH में जियो ने प्रवेश बेहद ही बड़े पैमाने में किया है। वैसे देखा जाये तो जियो का नेटवर्क पूरे भारत में काफी बड़ा हैं।
जियो का असर क्या होगा?
जियो के FTTH ब्रॉडबैंड शुरू करने से FTTH सेवा में दो तरीके के बदलाव आयेगे। पहला तो ये की एयरटेल .टाटा स्काई जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने दामों को कम करने पर मजबूर हो जायेगी। दूसरा, यह की अगर जियो इसे अपने वर्तमान 4 जी योजना के साथ जोड़ता है तो मोबाइल सेवा बाजार बड़े पैमाने में हलचल मच जायेगी।