
नई दिल्ली। देश में इस समय कंपनियों में बिकने की होड़ सी मची हुई है। फ्लिपकार्ट, वोडाफोन, विशाल मेगा मार्ट के बाद अब देश का सबसे पसंदीदा फूड ड्रिंक्स ब्रांड हॉर्लिक्स बिकने जा रहा है। खबरों के अनुसार, हॉर्लिक्स बनाने वाली कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने इसे बेचने की तैयारी कर ली है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने हॉर्लिक्स को खरीदने की इच्छा जताई है। आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर और एमडी संजीव पुरी ने संवाददाताओं से बातचीत में हॉर्लिक्स को खरीदने के संकेत दिए हैं। आईटीसी के दोनों अधिकारियों का कहना है कि जब भी हॉर्लिक्स को बेचा जाएगा, तो उनकी ओर से इसको खरीदने के लिए बोली लगाई जाएगी।
इसलिए हॉर्लिक्स को बेचना चाहती है जीएसके
देश के बससे बड़े फूड ड्रिंक्स हॉर्लिक्स को बनाने वाली कंपनी जीएसके ने 13 अऱब डॉलर का एक नोवार्तिस सौदा किया है। इस सौदे की फंडिंग के लिए जीएसके अपने मशहूर ब्रांड हॉर्लिक्स और कॉम्प्लान को बेचना चाहती है। इस समय हॉर्लिक्स का रेवेन्यू 2300 करोड़ रुपए का है, जबकि कॉम्प्लान का रेवेन्यू महज 700 से 800 करोड़ रुपए है। हॉर्लिक्स जीएसके का सबसे पसंदीदा ब्रांड है। आईटीसी केवल हॉर्लिक्स को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। हालांकि आईटीसी से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि यदि जीएसके अपना पूरा कन्ज्यूमर बिजनेस बेचती है तो इसके लिए आईटीसी बोली लगाएगी।
इन कंपनियों ने भी दिखाई दिलचस्पी
सबसे पसंदीदा फूड ड्रिंक हॉर्लिक्स को खरीदने के लिए आईटीसी के अलावा कई अन्य कंपनियों ने भी इच्छा जताई है। खबरों के अनुसार नेस्ले, डाबर, मोंडालेज, क्राफ्ट हेंज और हिंदुस्तान यूनिलिवर भी इस लोकप्रिय ब्रैंड को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं। दरअसल हॉर्लिक्स देश का सबसे बड़ा फूड ड्रिकं ब्रांड है और सभी कंपनियां इस ब्रांड को खरीदकर इस सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें--