4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8000 रुपए तक सस्ते हुए गोदरेज-सैमसंग के फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टीवी

जीएसटी दरों में कटौती के बाद ग्राहकों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए गोदरेज-सैमसंग ने अपने फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन समेत कई होम अप्लायंसेज की कीमतों में कटौती कर दी है।
2 min read
Google source verification
जीएसटी

8000 रुपए तक सस्ते हुए गोदरेज-सैमसंग के फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टीवी

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की ओर से 28वीं बैठक में की गई करों में कटौती का असर दिखने लगा है। जीएसटी दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को देने के लिए कंपनियों ने आपने सामान की कीमतों में कटौती करनी शुरू कर दी है। सबसे पहले गोदरेज अप्लायंसेज और सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स ने अपने सामान की कीमतों में कटौती है। दोनों कंपनियों ने जीएसटी की कर की दरों के अनुसार कीमतों में 7 से 8 फीसदी तक की कमी है। इससे इन दोनों कंपनियों के कई उत्पादों की कीमतें घट गई हैं।

इन उत्पादों की कीमतों में कमी

जीएसटी में कर की दरों में कमी के बाद देश की प्रमुख कन्ज्यूमर ड्युरेबल प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी गोदरेज अप्लायंसेज ने वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव ओवन और चेस्ट फ्रीजरों की कीमतें 7-8 फीसदी तक घटा दी हैं। वहीं सैमसंग ने भी अपने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीनों की कीमतों में 8 फीसदी की कमी का एेलान किया है। इससे इनकी कीमतों में 160 रुपए से लेकर 8000 हजार रुपए तक कम हो गए हैं। इसमें अधिकांश उत्पादों की कीमतों 2000 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक है। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की हाल ही में आयोजित 28वीं बैठक में करीब 100 वस्तुओं पर कर की दर घटाने की घोषणा की गई थी। इसमें सबसे ज्यादा कमी रोजमर्रा की वस्तुओं पर की गई थी। इसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन जैसी वस्तुओं पर कर की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई थी।

अब एसी पर कर की दरें कम होने की उम्मीद

अपने उत्पादों की कीमतों में कमी करने के बाद गोदरेज ने एक बयान जारी कर कहा कि जीएसटी में कर की दरों में 10 फीसदी की कमी का फायदा ग्राहकों को तत्काल रूप से दिया जाएगा। कंपनी के कारोबार चीफ एवं एग्जिक्युटिव वाइस प्रेजिडेंट कमल नंदी ने कहा कि कर में कमी के कारण कंपनी ने अपने उत्पादों की कीमतों में 7-8 फीसदी की कमी की गई है। उन्होंने कहा कि कीमतों में कमी से इन उत्पादों का मांग बढ़ने के साथ ही इनकी पहुंच बढ़ेगी। हालांकि, उन्होंने एसी के अभी भी 28 फीसदी कर के स्लैब में रखने पर नाराजगी जताई।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग