उद्योग जगत

जानिए Air Travel शुरू करने को लेकर क्या बोले Aviation Minister हरदीप सिंह पुरी?

मंत्री ने कहा, हवाई सफर का संचालन देखने को मिल सकता है काफी कम 25 फीसदी तक शुरू हो सकती है फ्लाइट्स, 10 फीसदी धीरे-धीरे बढ़ेंगी सर्विस

2 min read
May 06, 2020
Lockdown 3.0: When will Flights Start in India, Hardeep Puri Explain

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 ( Coronavirus Lockdown 3 ) का आज तीसरा दिन है और सवाल अभी से उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर हवाई सफर ( Air Travel ) कब शुरू होंगी? ये सवाल इसलिए भी है कि क्योंकि देश के कई इलाकों में अभी तक अपने घर जाने वेट कर रहे हैं। ऐसे में घरेलू उड़ानों की सर्विस ( Domestic Flight Service ) शुरू करने का दबाव ज्यादा बन रहा है। इस सवाल के जवाब के लिए एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ( Central Aviation Minister Hardeep Singh Puri ) की ओर से जवाब भी आ गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने इस बारे में क्या कहा है?

आखिर क्या मंत्री ने?
एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने सवाल के जवाब देते हुए हवाई सफर शुरू करने की तारीख तो नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि देश के में जब भी डॉमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होंगी तो उसका संचालन उस स्तर पर नहीं किया जाएगा जैसा मार्च के अंत में बंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दौर में घरेलू उड़ानों का संचालन सिर्फ 25 फीसदी किया जाएगा, उसके बाद 10 फीसदी की दर से इजाफा किया जाएगा।

हवाई सफर बंद होने की स्थिति
भारत में घरेलू और विदेशी विमानों को 22 और 2 मार्च को बंद कर दिया गया था। उस समय विंटर शेड्यूल चल रहा था। जिसके तहत 10,310 उड़ानें हर हफ्ते यानी 1,500 उड़ानें रोजाना उड़ाई जा रही थी। जब देश में कोरोना के कहर की शुरूआत हुई तो कई रूट्स पर 40 फीसदी कम फ्लाइटस यानी रोजाना करीब 900 फ्लाइट्स ऑपरेशनल थीं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कई लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। लाखों नौकरियां दांव पर लगी हुई हैं। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी कट का भी ऐलान कर दिया है।

Updated on:
06 May 2020 03:53 pm
Published on:
06 May 2020 02:28 pm
Also Read
View All