
नई दिल्ली।सलमान खान का नाम आते ही आपके मन में जो सबसे पहली छवि आती है वो है एक दंबग की। सलमान ने अपनी अदाकारी के जलवे से तो अपने फैन को हमेशा कुछ नया दिया ही है। वहीं कमाई की बात करें तो यहां भी टाइगर ने नंबर वन पोजिशन बना रखी है। मशहूर मैगजीन फोर्ब्स की हालिया आंकड़ों में भी ये साफ दिखता है कि सलमान कमाई में भी कैसे नंबर वन हैं। फोर्ब्स के मुताबिक सलमान ने करीब 232.83 करोड़ की कमाई की है। और इसी कमाई के साथ वो फोर्ब्स की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर शुमार हो चुके हैं। ये तो हुई सलमान के अदाकारी और कमाई की बात लेकिन सलमान का चार्म यहीं तक सीमित नहीं है। सलमान खान एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी है। सलमान कपड़े, फोन, ट्रैवल समेत कई बिजनेस से भी जुड़ें है। जहां वो सोशल वर्क के साथ साथ कमाई भी कर रहे हैं। आइए जानते है बिजनेसमैन सलमान के बारे में....
कपड़ों का ब्रांड - Being Human
सलमान खान के कपड़ों का ब्रांड Being Human पूरे देश में चर्चित है। 2007 में शुरु किया गया यह ब्रांड समाज सेवा के लिए शुरु किया गया था। इसका मकसद देश के असहाय बच्चों की मदद करना है। सलमान का Being Hunan एडुकेशन, हेल्थकेयर समेत कई सेक्टर्स में सर्विस देता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 तक इसका कुल रेवेन्यु 4 करोड़ बताया गया है।
मोबाइल ब्रांड - Being Smart
कपड़ों के ब्रांड की सफलता को देखते हुए सलमान इसी साल स्मार्टफोन के बिजनेस में भी उतर चुके हैं। Being Smart ट्रेडमार्क के जरिए सलमान स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे चुके हैं। इस स्मार्टफोन को पहले केवल ऑनलाइन बेचा जाएगा। बाद में इसे मार्केट में उतारा जाएगा।
ट्रैवल बिजनेस में
यात्रा डॉट कॉम में सलमान खान की 5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यात्रा.कॉम ने विज्ञापन के बदले सलमान खान को हिस्सेदारी दी है। इसके बदले सलमान खान ने कंपनी के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए विज्ञापन करते हैं।
फैशन और एक्सेसरीज बिजनेस
यात्रा यात्रा डॉट कॉम के अलावा सलमान खान ने फैशन और एक्सेसरीज से जुड़ा एक पोर्टल khanmarketonline.com भी लांच किया है। फैशन और एक्सेसरीज पोर्टल khanmarketonline.com के मालिक हैं सलमान खान।