
नई दिल्ली। अगर आप टीवी या फ्रिज खरीदने का मन बना रहे है। तो नए साल का इंतजार करने की जरुरत नहीं है। सैमसंग, एलजी समेत कुछ बड़ी कंपनियां आपको टीवी और फ्रिज खरीदने पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। बस शर्त ये है कि आपको ये खरीदारी नए साल से पहले ही करनी होगी।
कहां कितना डिस्काउंट
वीडियोकॉन, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल जैसे तमाम ब्रांड्स स्टॉक क्लीयरेंस सेल कर रहे है। जिसके तहत वो टीवी, फ्रिज समेत कई कंज्यूमर ड्यूरेबल के समानों पर 10 से 50 फीसदी तक का छूट दे रही है। कंपनियों की ये स्टॉक क्लीयरेंस 31 दिसंबर तक चलेगी।
क्यों मिल रहा है इतना डिस्काउंट
कंपनियों का मानना है कि अब जीएसटी का असर धीरे धीरे कम हो रहा है। जिसकी वजह से उनकी बिक्री में सुधार दर्ज की जा रही है। पहले जीएसटी का नेगेटिव असर सेल पर नजर आ रहा था लेकिन अब शादियों के सीजन के कारण सेल में सुधार आया है। अब तक बिक्री बीते साल जैसी हो रही है। इसलिए ग्राहकों को इसका फायदा दिया जा रहा है।
छोटे दुकानदार भी दे रहे छूट
ग्रहकों को ये बंपर डिस्काउंट केवल बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स ही नही दे रहे हैं। बल्कि छोटे स्टोर वाले 40 फीसदी तक का डिस्काउंट ग्राहकों को दे रहे हैं। वहीं लोकल रिटेलर की बात करें तो वो भी ग्राहकों को 30 फीसदी तक डिस्काउंट को दे रहे हैं।
ऑनलाइन कंपनियां भी दे रही है बंपर डिस्काउंट
केवल ऑफलाइन ही नहीं ऑनलाइन कंपनियां भी आपके लिए लेकर आई है ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई । देश की दिग्गज इ- कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से लेकर स्नैपडील तक सभी कंपनियां अलग-अलग कैटेगरीज में 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही हैं। फ्लिपकार्ट की Jingle Days सेल 23-29 दिसंबर तक है जिसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। मिंत्रा का End of Season Sale में 80 फीसदी तक का भारी डिस्काउंट ऑफर किया गया । इसमें डब्लू, वेरोमोडा और बीबा जैसे ब्रांडस पर 50 फीसदी और होम डेकॉर आइटम पर 80 फीसदी तक की छूट है। इसके अलावा सभी कैटेगरीज में फ्री शिपिंग का ऑफर भी है।
Published on:
26 Dec 2017, 7:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.