उद्योग जगत

अब एेसे भी बुक कर सकते है तत्काल में रेलवे टिकट, IRCTC ने शुरू की नर्इ सुविधा

अब IRCTC के मोबाइल वाॅलेट आप टिकट बुक कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 1:43 PM IST
IRCTC App

नर्इ दिल्ली। आपके पास रेलवे टिकट बुक करने के लिए पहले से ही कर्इ विकल्प माैजूद हैं। लेकिन तत्काल कोटा के टिकटों के लिए रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने आपको एक आैर विकल्प दे दिया है। IRCTC की ये सुविधा आपके लिए पहले से अधिक सहूलियत देगा। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दरअसल शनिवार को IRCTC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब इ-वाॅलेट यूजर्स अपने एंड्राॅयड एेप IRCTC रेल कनेक्ट के माध्यम से रेल टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आप तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बंद हो सकती है एयर इंडिया : सीएपीए

उपयोग करने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

IRCTC के एेप से इ-वाॅलेट की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको पेटीएम आैर मोबिक्विक की तरह ही इसे भी रिचार्ज करना होगा। जिसका इस्तेमाल आप अपना रेलवे टिकट बुक करने के लिए कर सकते हैं। इस सुविधा के उपयोग करने से पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आपको यूजर्स वरियता लिस्ट में छह बैंक रख सकते हैं। इसके पहले ही IRCTC रेल कनेक्ट एेप कैब बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है।

खाना भी बुक करने की सुविधा

इसके साथ ही IRCTC ने ये भी जानकारी दी की IRCTC फूड आॅन ट्रैक एेप के जरिए खाना आॅर्डर कर सकते है। IRCTC ने ट्वीट में लिखा, "अब आपका पसंदीदा खाना ट्रेन में यात्रा के दौरान भी केवल एक क्लिक दूर होगा। IRCTC आपको अपनी पसंद के रेस्त्रां से स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता है।" आप अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करके एंड्राॅयड एेप से खाना बुक कर सकते है। इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या कैश आॅन डिलीवरी से आॅनलाइन आैर आॅफलाइन पेमेंट कर सकते है।

Published on: