उद्योग जगत

यहां साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक मिलता है किराए पर, ऑटो इंडस्ट्री में अनोखी पहल

क्या आपने कभी सोचा है कि किराए पर हवाई जहाज भी ले सकते हैं।

2 min read
यहां साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक मिलता है किराए पर, ऑटो इंडस्ट्री में अनोखी पहल

नई दिल्ली। अब तक आपने किराए पर कई सामान लिए होंगे। अब कई ऑटो कैब एग्रीगेटर आपको घंटे के हिसाब से गाड़ियां किराए पर मुहैया कराते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किराए पर हवाई जहाज भी ले सकते हैं। जी हां ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में क्रांति करने वाली कंपनी ड्रूम से अब आप साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक किराए पर ले सकते हैं। खास बात यह है कि आप यहां से इन चीजों को खरीद भी सकते हैं। यहां पर ऑटोमोबाइल सेक्टर के सभी नए-पुराने वाहन बिक्री के लिए भी मौजूद हैं।

हवाई जहाज में मनाइए जन्मदिन
अभी तक आपने किराए पर हेलीकॉप्टर लेने की बात तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने पूरा का पूरा हवाई जहाज लेने के बारे में सुना है। नहीं सुना तो हम बताते हैं। ऑटोमोबाइल कंपनी ड्रूम हवाई जहाज भी किराए पर देती है। इस किराए के हवाई जहाज में आप बर्थडे पार्टी से लेकर अन्य किसी भी खुशी के पल को हवा में एन्जॉय कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए शुरुआती शुल्क करीब 1.7 लाख रुपए तय किया है।
नई-पुरानी गाड़ियां खरीदिए
यदि आप नई या पुरानी गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अलग-अलग शोरूम पर जाने की आवश्यकता नहीं है। ड्रूम पर आपको सभी कंपनियों के सभी मॉडल मिल जाएंगे। यहां आप किसी भी कंपनी की कोई भी मॉडल की नई या पुरानी गाड़ी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन ही किसी भी पुरानी गाड़ी की पूरी हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसके तहत आपको गाड़ी के मालिक, मौजूदा स्थिति, एक्सीडेंट आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

जानिए क्यों बिकने जा रही आदित्य बिड़ला ग्रुप की ये प्रमुख कंपनी

बाइक्स की प्रीमियम रेंज उपलब्ध
ड्रूम डॉट इन पर आपके लिए बाइक्स की पूरी रेंज उपलब्ध है। यहां आपके लिए सभी कंपनियों की नई-पुरानी बाइक्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि आप अपने शहर में उपलब्ध पुरानी गाड़ियों की जानकारी भी यहां से ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको बाइक या कार खरीदने पर विशेष ऑफर भी दिए जाते हैं।

फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध
यदि आपके पास कोई भी गाड़ी खरीदने के लिए पर्याप्त रुपए नहीं हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ड्रूम ऑटोमोबाइल से आसानी से अपनी पसंद की गाड़ी खरीद सकते हैं। इसके लिए ड्रूम आपको लोन देगा। खास बात यह है कि ड्रूम आपको मात्र 30 सेकेंड में ही लोन उपलब्ध करा देगा।

ऑन रोड असिस्टेंट सुविधा भी उपलब्ध
यदि आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं और आपका वाहन खराब हो गया है तो आपको जरा भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ड्रूम आपको ऑन रोड असिस्टेंट सुविधा उपलब्ध कराएगा। हालांकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराकर सर्विस एक्टिवेट करानी होगी। ड्रूम पर इस सुविधा की शुरुआत 95 रुपए प्रतिमाह से उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें

एेसे जानिए कब और कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार कार्ड
Published on:
24 May 2018 05:17 pm
Also Read
View All