उद्योग जगत

रिपोर्ट में दावा: विश्वस्तर पर स्मार्टफोन की बिक्री में 3.2 फीसदी की गिरावट आएगी

5जी फोन की हिस्सेदारी 4 सालों में 56 फीसदी होगी 2020 में स्मार्टफोन बाजार की वृद्धि दर 2.9 फीसदी होगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 10:30 AM IST
smartphone.jpg

नई दिल्ली। गार्टनर के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल प्रीमियम स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में 3.2 फीसदी की गिरावट आएगी, जो इस श्रेणी की सबसे खराब गिरावट मानी जाएगी। गार्टनर के सीनियर रिसर्च डायरेक्टर रंजीत अटवाल ने एक बयान में कहा, "ऐसा उपभोक्ताओं द्वारा अपने फोन पर लंबे समय तक बने रहने और नई तकनीक के सीमित आकर्षण को देखते हुए होगा।"

अध्ययन का अनुमान है कि 5जी फोन की हिस्सेदारी 2020 में 10 फीसदी से बढ़कर 2023 तक 56 फीसदी हो जाएगी। अटवाल ने कहा, "मोबाइल फोन के प्रमुख निर्माता मौजूदा 4 जी फोन की जगह लेने वाले 5 जी कनेक्टिविटी तकनीक की तलाश करेंगे।" गार्टनर की ओर से कहा गया कि 2020 में स्मार्टफोन बाजार की वृद्धि दर 2.9 फीसदी होगी। अटवाल ने कहा, "स्मार्टफोन की बिक्री वृद्धि को फिर से सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल निर्माता 5-जी की सुविधाओं के साथ तेज गति, बेहतर नेटवर्क उपलब्धता और सुरक्षा के साथ आने वाले फोन पर जोर देना शुरू कर रहे हैं।"

अटवाल ने कहा कि 5-जी स्मार्टफोन के परिणामस्वरूप मोबाइल फोन के बाजार में फिर से वापसी की उम्मीद है और इसके 2020 में 2.9 फीसदी विकास दर की संभावना है। गार्टनर के ताजा पूवार्नुमान के अनुसार, दुनियाभर में कंप्यूटर, टैबलेट और मोबाइल जैसे उपकरणों में 3.7 फीसदी की गिरावट आएगी।

Updated on:
27 Sep 2019, 10:30 AM IST
Published on: