उद्योग जगत

Flipkart में निवेश करने से Softbank को हुआ 6.52 अरब का फायदा

अप्रैल-जून तिमाही में साॅफ्टबैंक का परिचालन लाभ 715 अरब येन (यानी 6.52 अरब रुपए) रहा है।

2 min read
Flipkart में निवेश करने से Softbank को हुआ 6.52 अरब का फायदा

नर्इ दिल्ली। देश की सबसे बड़ी र्इ -काॅमर्स साइट में से एक फ्लिपकार्ट में निवेश करने के बाद जापान की निवेश कंपनी साॅफ्टबैंक को बड़ा मुनाफा हुआ है। जून माह में समाप्त तिमाही में निवेश कंपनी साॅफ्टबैंक का मुनाफा करीब 49 फीसदी बढ़ा है। अप्रैल-जून तिमाही में साॅफ्टबैंक का परिचालन लाभ 715 अरब येन (यानी 6.52 अरब रुपए) रहा है। फ्लिपकार्ट के अलावा साॅफ्टबैंक ने चिप डिजाइन करने वाली कंपनी एआरएम होल्डिंग्स में भी निवेश किया था। चीन की इस कंपनी में निवेश करने से भी साॅफ्टबैंक को बड़ा लाभ मिला है।


मुनाफे में 244.9 अबर येन का हुआ इजाफा
तिमाही नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए साॅफ्टबैंक के अधिकारियों ने कहा कि इस समीक्षावधि में साॅफ्टबैंक विजन फंड के मूल्यांन में 244.9 अरब येन का इजाफा हुआ है। र्इ-काॅमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी के मूल्यांकन से 164.3 अरब येन (1.4 अरब रुपए) का मुनाफा हुआ है। ये बिक्री के लिए हुए समझौते के बाद मिलने वाले संभावित मूल्यों पर आधारित है। वहीं कंपनी को चीनी कंपनी एआरएम में निवेश करने से एकबारगी 161.3 अरब डाॅलर का मुनाफा हुआ है।


फ्लिपकार्ट में किया है बड़ा निवेश
गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में ही साॅफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में अपनी करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी को अमरीकी कंपनी वाॅलमार्ट को बेचने का फैसला किया था। इससे साॅफ्टबैंक को करीब 4 अरब डाॅलर का फायदा मिलने का कयास लगाया जा रहा है। वहीं इसके पिछले साल यानी साल 2017 में ही कंपनी ने साॅफ्ट विजन फंड के माध्यम से फ्लिपकार्ट में 2.5 अरब डाॅलर का निवेश किया था। बता दें कि साॅफ्टबैंक ने दुनियाभर की कर्इ बड़ी कंपनियों में निवेश की है।

यह भी पढें-

ये भी पढ़ें

15 पैसे तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिछले एक माह के उच्चतम स्तर पर दरें
Published on:
07 Aug 2018 11:28 am
Also Read
View All