नई दिल्ली। 700 बसों को किराए पर लेकर चलाने और मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2017 का विरोध कर रहे हरियाणा रोडवेज के हजारों कर्मचारी मंगलवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। इससे हरियाणा रोडवेज की करीब 4 हजार बसें सड़क पर नहीं उतरीं। बसों ने नहीं चलने से हरियाणा के प्रमुख चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, बहादुरगढ़, रोहतक, पानीपत, करनाल आदि में लोगों को सुबह से ही परेशान होना पड़ा। बसें नहीं चलने का कारण सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों को काम पर जाने में हुई। इसके अलावा कॉलेज स्टूडेंट भी बसें नहीं चलने के कारण समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए।