उद्योग जगत

दिवाली से पहले शुरू करें यह काम, 10 दिन में 2 लाख की होगी कमाई

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। आप, इस फेस्टिव सीजन में छुट्टियां मनाने के साथ सिर्फ 10 दिन पार्ट टाइम कर 1 से 2 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं।

2 min read

नई दि‍ल्ली. त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। आप, इस फेस्टिव सीजन में छुट्टियां मनाने के साथ सिर्फ 10 दिन पार्ट टाइम कर 1 से 2 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। हां, इस पार्ट टाइम को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 5 से 20 हजार रुपए की शुरुआती पूंजी की जरूरत होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सा ऐसा बिजनेस है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं तो वह है गिफ्ट पैकेजिंग का काम। तो आइए जानते हैं कि आप यह बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी?

इन समानों की होगी जरूरत

गिफ्ट पैकेजिंग का काम आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक कमरा होना चाहिए। गिफ्ट पैकेजिंग के लिए आपको टेबल, शिपिंग रैप, फेविकोल, सेलो टेप, डेकोरेटिव मैटीरियल, बास्केट, कागज बॉक्स, गिफ्ट रैप पेपर, टैग, कैंची, सिफॉन, हैंडमेड पेपर, रिबन, गत्ते आदि की जरूरत होगी। आप ये सारे समान अपने शहर के हॉल सेल बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं। आपको इन समानों को खरीदने के लिए 5 से 10 हजार रुपए खर्च होंगे। हां, अगर आप बड़े स्‍तर पर यह काम करना चाहते हैं तो आपका बजट बढ़ भी सकता है।

कहां से मिलेगा ऑर्डर

गिफ्ट पैकेजिंग का ऑर्डर आपके संपर्क पर निर्भर करेगा। मार्केट में आप जितने सक्रिय होंगे, आपका काम भी उतना ही अच्छा चलेगा। आप अपने एरिया के सभी दुकानदार से इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। दिवाली में छोटी से बड़ी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देती है। आप उनसे भी संपर्क कर बल्क में काम उठा सकते हैं। गिफ्ट में कुछ अलग करने के लिए आप इंटरनेट का सहारा भी ले सकते हैं। नए तरीके से पैक किया हुआ गिफ्ट आपको जल्द पॉपुलर बना देगा।


कितनी होगी इनकम

गिफ्ट पैकेजिंग में आमदनी आपके ऑर्डर पर निर्भर करेगी। आपको मार्केट से जितने ज्यादा ऑर्डर मिलेंगे, आमदनी भी उतनी ही अधिक होगी। वैसे आप पहली दफा यह काम शुरू कर रहे है तो 10 दिन में 50 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं। अगर, आपने बड़े स्‍तर पर काम किया है तो 1 से 2 लाख की कमाई भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

एक बर्गर का पैसा बचा कर बन सकते है करोड़पति, जानिए कैसे

Published on:
28 Sept 2017 01:14 pm
Also Read
View All