9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बर्गर का पैसा बचा कर बन सकते है करोड़पति, जानिए कैसे

आप प्रत्येक दिन सिर्फ एक बर्गर की कीमत यानी 35 रुपए बचाकर करोड़पति या अमीर बन सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Crorepati

नई दि‍ल्ली. करोड़पति बनने की तमन्ना हम में से अधिकांश लोगों की होती है। इसके लिए हम कड़ी मेहनत और बचत करते हैं, लेकिन फिर भी काफी कम लोग ही सफल हो पाते हैं। अगर, आप भी करोड़पति बनने का सपना देखते हैं और आपकी आय कम है तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप प्रत्येक दिन सिर्फ एक बर्गर की कीमत यानी 35 रुपए बचाकर करोड़पति या अमीर बन सकते हैं।

उदाहरण से ऐसे समझे


अगर, आप 35 रुपए रोज बचाते हैं तो महीने में 30 दिन होते हैं। यानी आप महीने के अंत में 1050 रुपए की बचत कर पाएंगे। इस पैसे को आप प्रत्येक माह सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए किसी भी डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करें। म्‍युचुअल फंड में किए हुए निवेश पर आपको सालाना कम से कम लगभग 12.5 फीसदी रिटर्न मिलेगा। अगर, आपकी उम्र अभी 25 साल है तो इतनी ही रकम प्रत्येक महीने अगले 35 साल तक निवेश करेंगे तो आसानी से करोड़पति बन जाएंगे। जब आपकी उम्र 60 साल यानी रिटायर होने वाले होंगे तो पैसे की कमी नहीं होगी।

क्‍या है सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान


एसआईपी के माध्यम से निवेश भी आवर्ती जमा खाते के सिद्धांत पर काम करता है। एसआईपी एक बार में बड़ा रकम निवेश करने की जगह छोटे निवेश करने की आजादी देता है। एसआईपी में सीमित आय में भी निवेश किया जा सकता है।

छोटा निवेश-बड़ी बचत

एसआईपी के जरिए निवेश शुरुआत में भले ही आकर्षक न लगे लेकिन यह न सिर्फ आपको बचत की आदत डालता है, बल्कि बेहतर रिटर्न भी दिलाता है। इसके साथ ही एसआईपी अनुशासित निवेश करने को प्रेरित करता है। हर महीने कुछ राशि जमा करने पर आपके बजट पर कुछ असर नहीं होता है। समय बीतने के साथ बड़ी राशि इकट्ठी हो जाती है।

चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ

एसआईपी के जरिए जल्दी निवेश शुरू करने पर अधिक रिटर्न प्राप्‍त होता क्‍योंकि इस पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। वहीं, एसआईपी के माध्यम से निवेश करने पर शेयर बाजार में गिरावट के समय भी आपके निवेश पर कोई खास असर नहीं होता है।