1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी छोड़कर शुरू करना चाहते हैं बिजनेस तो ऐसे करें तैयारी

अगर, आपके मन भी अपना कारोबार शुरू करने का इरादा है तो हम आपको बता रहे हैं नौकरी छोड़ने से पहले किन बातों का ख्याल और प्लानिंग जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 22 Sep 2017, 11:50 AM IST

Start up

नई दि‍ल्ली. युवाओं में इन दिनों अपना बिजनेस शुरू करने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बड़ी संख्‍या में युवा अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस में हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि, बिना तैयारी के अधिकांश फेल भी हो जा रहे हैं। अगर, आपके मन भी अपना कारोबार शुरू करने का इरादा है तो हम आपको बता रहे हैं नौकरी छोड़ने से पहले किन बातों का ख्याल और प्लानिंग जरूरी है। ऐसा कर आपको फेल होने का चांस भी नहीं रहेगा और कारोबार में सफल भी होंगे।


सबसे पहले एक डिटेल प्लान तैयार करें


किसी भी बिजनेस शुरू करने और जॉब छोड़ने से पहले एक डिटेल प्लान जरूरी होता है। आप भी एक प्लान तैयार करें जिसमें नौकरी छोड़ने और बिजनेस शुरू करने तक की समस्‍याओं और वित्तीय जरूरत का खाका हो। भी बिजनेस शुरू करने के 3 से 5 महीने बाद ही कमाई शुरू होती है। नौकरी के बारबार कमाई में करीब एक साल का वक्‍त लग जाता है। इसलिए नौकरी छोड़ कर बिजनेस शुरू करने से पहले 9 से 12 महीने के लिए घर का खर्च, ईएमआई, बच्‍चों की पढ़ाई आदि का प्रंबंध कहा से होगा इसका प्लान जरूर बना लेना चाहिए।


कम रखें अपने खर्च


चूंकि शुरुआती महीनों में आपकी इनकम सीमित हो सकती है, ऐसे में अपने खर्चों को भी सीमित रखना और पैसों का बेहतर इस्‍तेमाल जरूरी है.। अगर आपने लोन ले रखा है तो कोशिश करें कि उसकी ब्‍याज दर और ईएमआई कम हो। इस क्रम में छोटे अपार्टमेंट में रहना, होटलों में खाने और ड्रिंक पर कम खर्च आदि का भी ध्‍यान रखना चाहिए। अपने बजट या खर्चों की निगरानी के लिए आप मैनेजमेंट ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।


एक्स्ट्रा इनकम जेनरेट की तैयारी


नौकरी छोड़ने और बिजनेस शुरू करने से पहले एक्स्ट्रा इनकम जेनरेट कैसे करेंगे, इसकी भी प्लानिंग जरूर कर लें। आप इसके लिए अपने अनुभव के अनुसार कोई पार्ट टाइम काम का चयन सकते हैं। यह काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। पार्ट टाइम काम जॉब में रहते शुरू कर दें। ऐसा कर जॉब छोड़ने के बाद एक साथ पड़ने वाले फाइनेंशियल बोझ को कम कर सकते हैं, बल्कि एक्स्ट्रा इनकम कर फाइंनेंशियली मजबूत बने रह सकते हैं।


अपने वर्तमान निवेश को भी बनाए रखें


अगर आपके पास पहले से कोई म्‍यूचुअल फंड या स्‍टॉक इन्‍वेस्‍टमेंट है तो उसे बनाए रखने की कोशिश होनी चाहिए। अगर संभव हो तो अपनी एसआईपी को भी नहीं रोकें, क्‍योंकि आपका निवेश लॉन्‍ग टर्म का है, जिससे बेहतर रिटर्न आ सकते हैं।

लोन ईएमआई की व्‍यवस्‍था

नौकरी छोड़ने पर सबसे बड़ी फाइनेंशियल जिम्मेदारी पहले से चल रहे कार लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड की ईएमआई चुकाने का होता है। यह बहुत संभव है कि आप बिजनेस शुरू करने के लिए भी बैंक से लोन लें। जॉब में रहते हुए इसकी प्लानिंग कर लें कि आप इन सभी को कैसे मैनेज करेंगे।