
नई दिल्ली. नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अगर, आप इस त्योहारी सीजन में अपने घर के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि डेवलपर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट और ऑफर्स दे रहे हैं। आप इस मौके का फायदा उठाकर 3 से 5 लाख रुपए की बचत के साथ कम पैसे में अच्छी डील पा सकते हैं। आइए जानते है कि कैसे प्राप्त करें कम पैसे में अच्छी डील।
कैसे होगी 3 से 5 लाख रुपए की बचत
रियल एस्टेट में सुस्ती से निकलने के लिए डेवलपर्स कैश डिस्काउंट से लेकर फ्री क्लब और कार पार्किंग ऑफर कर रहे हैं। अगर, इन दोनों को देखे तो कार पार्किंग के लिए डेवलपर्स 2.50 से 3 लाख रुपए लेते हैं। इसी तरह क्लब मेंबरशिप के लिए डेवलपर्स 40 से 50 हजार रुपए लेते हैं। इसके अलावा अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर 50 से 100 फीसदी जीएसटी छूट दी जा रही है, जो प्रोजेक्ट्स कॉस्ट का 12 फीसदी है। इसी तरह घर के अंदर एलईडी टीवी, एसी, मॉड्यूलर किचन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है। इन सबकी को देखें तो कुल लागत 3 से 5 लाख रुपए से अधिक है। आप इसके अलावा डेवलपर्स से मोलतोल भी कर और अधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं। अगर डेवलपर्स को लगता है कि आप सीरियस बायर्स है तो वह आपको और छूट दे सकता है। यानी, आप इस त्योहारी सीजन में आसानी से 4 से 5 लाख की बचत कर सकते हैं।
एक से बढ़ कर एक ऑफर्स
इस त्योहारी सीजन में घर खरीददारों के लिए इस सीजन कई नए ऑफर्स पेश किए गए हैं। इनमें रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इसके अलावा फुल-फर्निश्ड घरों का ऑफर भी किया जा रहा है। वहीं कुछ डेवलपर्स फ्री एलईडी, सोने के सिक्के और माइक्रोवेव की पेशकश भी कर रहे हैं। रियल एस्टेट कंपनी अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव कहते हैं कि त्योहारों में बिक्री बढ़ाने का अच्छा मौका होता है। बायर्स भी इन दिनों को किसी भी चीज की शुरुआत के लिए शुभ मानते हैं। इस साल रियल्टी जगत के सारे समीकरण पहले से बिल्कुल अलग हैं और घर खरीदारी के लिए पूरी तरह से अनुकूलित माहौल दर्शा रहे हैं। घर खरीदार भी इस मौके का फायदा उठाकर अच्छी डील ले सकता है।
Published on:
22 Sept 2017 11:15 am
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
