10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

builder को manager और accountant ने लगाया करोड़ों का चूना, अब घूमते है मर्सडीज में

सर्विस टैक्स के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

2 min read
Google source verification
Manager and accountant fraud with builder, crime,case against mercedes,mercedes hit and run case,Mercedes Benz,real estate,Mercedes driver,Mercedes bus broke down,real estate sector,Mercedes,Crime in Jabalpur,jabalpur police,builder,Mercedes Cup,builder negligence,Mercedes-AMG,builder news,Jabalpur Police sp,builder cheating,jabalpur police website,police of jabalpur,controversial statements on crime in jabalpur,fight with builder,fraud by builder,fraud teresa,fraud,fraud website,finencial fraud

Manager and accountant fraud with builder

जबलपुर। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में गड़बडिय़ों और बिल्डरों द्वारा ग्राहकों को चूना लगाने की शिकायतें सामान्य है। लेकिन शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बिल्डर को उसके ही कर्मचारियों ने लंबा चूना लगा दिया। शहर के नामचीन दत्त बिल्डर्स के यहां काम करने वाले जीवन सेन और पंकज खत्री ने सर्विस टैक्स जमा करने के नाम पर यह पैसा बिल्डर से तो ले लिया, लेकिन उन्होंने सर्विस टैक्स विभाग में पैसे जमा कराने की बजाय खुद के अकाउंट में जमा करा दिया। हेराफेरी की इसी राशि से मैनेजर और एकाउंटेंट ने इंदौर में मर्सडीज कार और ट्रक खरीद लिया। बिल्डर विशाल दत्त की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर्विस टैक्स में गड़बड़झाला
बिल्डर विशाल दत्त ने ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता की कंस्ट्रक्शन फर्म में अकाउण्टेंट जीवन सेन और मैनेजर पंकज खत्री है। दोनों को सर्विस टैक्स की रकम जमा करने के लिए दी गई थी। लेकिन अकाउंटेंट और मैनेजर ने मिलीभगत करके ये रकम सर्विस टैक्स विभाग में जमा करने की बजाय अपने बैंक खाते में जमा कर लिया। किसी को भनक न लगे इसलिए दोनों कर्मचारियों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए एकमुस्त रकम अपने खाते में जमा नहीं की। बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके रकम अपने खाते में डिपोजिट करते रहे।
पतासाजी हुई तो एक करोड़ रुपए गायब मिले
अकाउंटेंंट एवं मैनेजर ने धोखाधड़ी का यह खेल पिछले साल शुरू किया था। आरोपियों ने इतनी होशियारी से धोखाधड़ी को अंजाम दिया। बिल्डर व ऑफिस के अन्य कर्मचारियों को इस बड़े घोटाले की हवा तक नहीं लगी। बाद में जब बिल्डर ने आय-व्यय के विवरण और खातों की जांच को तो सर्विस टैक्स की राशि में हेराफेरी सामने आयी। जैसे-जैसे दस्तावेज खंगाले गए वैसे-वैसे घोटाले की रकम बढ़ती गई। धोखाधड़ी का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ तक पहुंच गया है।
घर छोड़कर भागे, मोबाइल बंद
बिल्डर को गड़बड़ी का शक होने की भनक लगते ही आरोपित भाग निकले। आरोपितों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। बिल्डर ने जब उनके घर पर जाकर देखा तो वहा ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों से पूछा गया कि तो उन्होंने पंकज और जीवन के घर छोड़कर जाने की जानकारी दी। इसके बाद जीवन सेन के गुजरात के स्थायी आवास में भी जाकर खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
फर्जी अकाउंट से मर्सडीज का पेमेंट
ओमती पुलिस थाना प्रभारी अरविंद चौके के अनुसार धोखाधड़ी के पैसे से ही आरोपियों ने इंदौर में मर्सडीज कार एवं ट्रक की किश्त चुकाई है। बिल्डर सुधीर दत्त द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी जीवन सेन की खोजबीन का काम किया जा रहा है। उसके द्वारा फर्जी अकाउण्ट खुलवाकर सर्विस टैक्स के लिए दी गई रकम को अपने अकाउण्ट में जमा कराने वाले मामले में जीवन के सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है।