उद्योग जगत

धनतेरस पर शॉपिंग के लिए अपनाएंगे ये तरीके, खूब बचेंगे पैसे हो जाएंगे मालामाल

धनतेरस आने को है ऐसे में इस मौके पर लोग सामान खरीदना शुम मानते हैं।
2 min read
diwali shopping
धनतेरस पर शॉपिंग के लिए अपनाएंगे ये तरीके, खूब बचेंगे पैसे हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली। धनतेरस आने को है ऐसे में इस मौके पर लोग सामान खरीदना शुम मानते हैं। इस मौके पर अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनके जारिए आप खरीदारी पर अच्‍छा पैसा बचा सकते हैं।

ई-वॉलेट से करें पेमेंट

धनतेरस के मौके पर आप शॉपिंग कर रहे हैं और कुछ पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो कैश में लेनदेन के विकल्‍प को सबसे अंत में रखिए। कैशलेस लेनदेन आपको काफी बड़े स्‍तर पर पैसे बचाने का मौका देता है।आप चाहे अपने घर के पास स्थित दुकानदार से शॉपिंग कर रहे हैं या फिर किसी बड़े शॉपिंग मॉल से। आप मोबाइल वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं। ये आपको बड़े स्‍तर पर कैशबैक और अन्‍य ऑफर्स देता हैं। जैसे कि पेटीएम वॉलेट ये आपको कम से कम 10 से 30 फीसदी तक कैशबैक देता है।

डेबिट व क्रेडिट कार्ड करें यूज

शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कैश ऑन डिलीवरी का विकल्‍प लेने की बजाय डेबिट व क्रेडिट कार्ड का यूज करें। इनसे आपको 10 से 15 फीसदी का फ्लैट डिस्‍काउंट मिलता है। इसके साथ ही रिवॉर्ड प्‍वाइंट्स भी कमाने का मौका मिलता है। इस तरह कार्ड से पेमेंट आपको हर तरह से फायदा दिलाती है।

चेक कर ले कहां चल रहे हैं बेस्‍ट ऑफर्स

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना समझदारी होगा कि कोई प्रोडक्‍ट कहां सस्‍ता मिल रहा है। इसके लिए आप कंपैर करने वाली साइटों का इस्तेमाल करें। ये आपको न सिर्फ बेस्‍ट ऑफर्स के बारे में जानकारी देते हैं, बल्‍क‍ि प्रोडक्‍ट कंपैरिजन की सुविधा भी देते हैं। इससे आपको एक प्रोडक्‍ट सबसे सस्‍ता कहां मिल रहा है, ये पता चल जाता है।

ऐसे खरीदें सस्‍ता सोना

धनतेरस पर सोना खरीदना चाहते हैं, तो आप ज्‍वैलर्स की तरफ से दिए जा रहे अलग-अलग ऑफर्स पर नजर जरूर रखें। जैसे कि पेटीएम गोल्‍ड ये आपको 10 हजार का सोना खरीदने पर अच्छा खास कैशबैक देता है। वहीं, दूसरे कई ज्‍वैलर्स आपको सोने के सिक्के जीतने का भी देते हैं।


स्‍टोर की बजाय ऑनलाइन करें शॉपिंग

स्‍टोर की बजाय ऑनलाइन शॉपिंग करना आपको ज्‍यादा फायदा दिला सकता है। फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिव सेल चल रही है। ऐसे में आप यहां से खरीदारी कर हर प्रोडक्‍ट पर डिस्‍काउंट ले सकते हैं।

ऑफलाइन-ऑनलाइन कंपेयर करें

अगर संभव हो तो ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रोडक्‍ट को लेने से पहले प्राइस कंपेयर जरूर कर लें। दरअसल ऑनलाइन कई उत्‍पादों पर हजारों रुपए के डिस्‍काउंट देने की बात कही जाती है, लेकिन ऐसा हमेशा होता नहीं। इसके लिए स्‍टोर में जाकर उसकी कीमत का पता कर लें और फिर ऑनलाइन से तुलना करें। जहां कम कीमत होगी, वहां से खरीदारी कर लें।

Updated on:
02 Nov 2018 10:58 am
Published on:
02 Nov 2018 10:58 am