5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार के 54 महीनेः हर माह बढ़े गैस सिलेंडर पर 1.50 रुपए, अब तक 18 फीसदी का इजाफा

पिछले 54 महीने में रसोर्इ गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों में गौर किया जाए तो पता चलेगा कि मोदी सरकार में हर महीने डेढ़ रुपए से ज्यादा रसोर्इ गैस के दाम बढ़े हैं।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 02, 2018

Gas cylinder

मोदी सरकार के 54 महीनेः हर माह बढ़े गैस सिलेंडर पर 1.50 रुपए, अब तक 18 फीसदी का इजाफा

नर्इ दिल्ली। मर्इ 2014 से पहले जब देश में मोदी सरकार की जगह मनमोहन सरकार सत्ता में थी तो विपक्ष मौजूद एनडीए ने घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों लेकर सड़कों पर काफी हंगामा किया था। बीजेपी की सुषमा स्वराज से लेकर तमाम पार्टी महिलाआें ने कार्यकर्ताआें के साथ सड़कों गैस सिलेंडर लेकर धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन पिछले 54 महीने में रसोर्इ गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों में गौर किया जाए तो पता चलेगा कि मोदी सरकार में हर महीने डेढ़ रुपए से ज्यादा रसोर्इ गैस के दाम बढ़े हैं। यानी इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर पर 18 फीसदी तक दाम बढ़ चुके हैं। देखिये हमारी स्पेशल रिपोर्ट…

मर्इ 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
जब मोदी सरकार देश की सत्ता में आर्इ तो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 414 रुपए प्रति सिलेंडर थे। यह दाम सब्सिडी के सिलेंडर के दाम थे। उसके बाद दामों का बढ़ना शुरू हुआ जो अभी तक बादस्तूर जारी है। उस समय यह दाम भी देश के लोगों के लिए काफी ज्यादा थे। ताज्जुब की बात तो ये है कि क्रूड आॅयल के दाम गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका था। लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी आैर उनके नेताआें ने गैस सिलेंडी की बढ़ती कीमतों को लेकर देश में काफी हंगामा किया था। सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खुद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अपनी तमाम रैलियों में करप्शन की वजह से देश में गरेलू गैस सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने की वजह बता रहे थे।

18 फीसदी तक हो गया इजाफा
मर्इ 2014 के बाद से मोदी सरकार देश में आती है। जैसा कि हमने आपको उपर वाले पैराग्राफ में जानकारी दी कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने थे। अगर हम आज की तुलना करें तो देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 18 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। मौजूदा समय में दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 505.34 रुपए प्रति सिलेंडर हो चुका है। यानि दिल्ली में अब तक 91 रुपए से ज्यादा दाम बढ़ चुके हैं। एेसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में मोदी सरकार आने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर में कितना इजाफा हो चुका है।

क्रूड आॅयल के दाम घटने के बाद भी बढ़े दाम
मर्इ 2014 से लेकर अगस्त 2017 के बीच क्रूड आॅयल के दाम में 49 फीसदी की कटौती देखने को मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में या तो कटौती देखने को मिलनी चाहिए थी या फिर स्थिर रहने चाहिए थे। जबकि आॅयल कंपनियों की आेर से दामों में बढ़ोतरी की। उस दौरान मर्इ 2014 से अगस्त 2017 तक देश में 22 बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए। अगस्त 2017 के बाद से नवंबर 2018 तक घरेलू गैस सिलेंडर्स के दाम में 16 बार बदलाव हो चुके हैं। यानी देश में मोदी सरकार आने के बाद 38 बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बदले गएख् जिनमें से अधिकतर बार दामों को बढ़ाया गया।

हर महीने डेढ़ रुपए से अधिक बढ़े दाम
मोदी सरकार को सत्ता में आए हुए 54 महीने पूरे हो गए हैं। तब से लेकर अब तक देश में 91 रुपए प्रति घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। एेसे में प्रति माह का आैसत निकाला जाए तो तब से अब देश में 1.69 रुपए प्रति गैस सिलेंडर आैसत से दाम बढ़े हैं। जोकि काफी ज्यादा है। जानकारों की मानें तो देश में उज्जवला योजना लाने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर में सिलेसिलेवार तरीके से बढ़ोतरी करना समझ से परे है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग