गर्मी का मौसम शुरू होते ही कूलर और AC की मांग भी बढ़ जाती है। इस बार भी गर्मी शुरू होते ही बाजार में कूलर और AC की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
नई दिल्ली। देश में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही कूलर और AC की मांग भी बढ़ जाती है। एेसे में बाजार में भी कूलर और AC की भरमार हो जाती है। इस बार भी गर्मी शुरू होते ही बाजार में कूलर और AC की बड़ी रेंज उपलब्ध है। बाजार में 1500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की कीमत के कूलर उपलब्ध हैं। वहीं AC की भी बड़ी रेंज उपलब्ध है। बाजार में 20 हजार रुपए से लेकर 2 लाख तक की कीमत के AC उपलब्ध हैं। लेकिन इन AC को चलाने के लिए भी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। एेसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक एेसे AC के बारे में जिसे देश का सबसे छोटा AC कहा जा सकता है। इस सबसे छोटे AC की कीमत भी इतनी कम है कि इसे कोई भी खरीद सकता है। इस AC की खास बात यह है कि इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जाकर ठंड़ी-ठंड़ी हवा का आनंद ले सकते हैं।
मात्र 300 रुपए है सबसे छोटे AC की कीमत
देश के सबसे छोटे AC को बनाने वाली कंपनी ने इसे एयर कंडीशन कूलिंग फैन नाम दिया है। इस कारण से ही इसको AC भी कहा जाता है। कंपनी ने इस सबसे छोटे AC की कीमत मात्र 300 रुपए रखी है। इसमें ठंड़ी हवा देने के लिए कोई खास उपकरण नहीं लगाया है बल्कि इसमें एक आइस ट्रे लगाई गई है। जब आप इस आइस ट्रे में आइस क्यूब रखकर इसको चलाते हैं तो यह ठंडी हवा देता है। इस AC में ब्लेडलेस विंग्स लगाए गए हैं जो 3 से 4 फुट के क्षेत्र में हवा फेंकते हैं। खास बात यह है कि आप इस सबसे छोटे AC को USB की मदद से अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और पावर बैंक की सहायता से भी चला सकते हैं।
यहां से खरीद सकते हैं इस AC को
दुनिया के सबसे छोटे AC के इन शानदार फीचर्स को जानने के बाद आप इसको खरीदने के बारे में सोच रहे होंगे लेकिन कहां से खरीदे, इसको लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है। अाप देश के इस सबसे छोटे AC के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। यह सबसे छोटा AC फ्लिपकार्ट, ईबे, अमेजन, स्नैपडील जैसी इ-कॉमर्स साइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप इसे अपने पास की इलेक्ट्रिक दुकान से भी खरीद सकते हैं।