उद्योग जगत

250 रुपए कमाने वाला ये शख्स ऐसे बना रातोंरात करोड़पति, बदल गई पूरी जिंदगी

रातोंरात करोड़पति बनने की कहानियां आपने भी सुनी होंगी, लेकिन पंजाब के संगरूर जिले में ऐसा असली में हुआ है।

2 min read
250 रुपए कमाने वाल ये शख्स ऐसे बना रातोंरात करोड़पति, बदल गई पूरी जिंदगी

नई दिल्ली। रातोंरात करोड़पति बनने की कहानियां आपने भी सुनी होंगी, लेकिन पंजाब के संगरूर जिले में ऐसा असली में हुआ है। यहां मनोज कुमार नाम के एक मजदूर को लॉटरी ने करोड़पति बना दिया। किस्मत के इस खेल में मनोज ने 1.5 करोड़ रुपए जीते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लॉटरी के टिकट को खरीदने के लिए मनोज ने 200 रुपये उधार लिए थे।

250 रुपए कमाने वाला बना करोड़पति
मनोज कुमार और उनकी पत्नी राज गौर की आमदनी सिर्फ 250रुपए है। दोनों के लिए इतनी कम आमदनी में घर खर्च चलाना भी मुश्किल था। दोनों मिलकर पूरा दिन ईंट भट्टी में काम करते थे। जब जाकर कहीं रात को खाने को मिलता था। ऐसे में दोनो करोड़पति बन गए हैं और खुद को असाधारण स्थिति में देख रहे हैं। अब दोनो ही अपने भविष्य के लिए योजना बनाने में लगे हुए हैं, खासकर अपने बच्चों के लिए।

ये भी पढ़ें

ईशा अंबानी से लेकर श्लोका बिड़ला तक ऐसी दिखती है, अरबपति बेटियां बिना मेकअप

लॉटरी से जीते 1.5 करोड़ रुपए
दरअसल, मनोज ने पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें उन्हें पहला इनाम मिला है।लॉटरी के लकी ड्रा की घोषणा 29 अगस्त को हुई थी। इसी के साथ यह खुलासा हुआ था कि 1.5 करोड़ रुपए के पहले दो इनाम दो टिकट होल्डर को दिए जाएंगे जिसमें मनोज भी शामिल हैं। यूं तो मनोज ने कभी सोचा नहीं होगा कि एक दिन वह करोड़पति बन जाएंगे लेकिन लॉटरी ने ऐसा संभव कर दिया है। अब मनोज इन रुपए से अपने सभी सपने पूरे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें

करोड़ों के हीरे के गणपति बप्पा
Updated on:
14 Sept 2018 10:44 am
Published on:
14 Sept 2018 10:20 am
Also Read
View All