उद्योग जगत

धोखाधड़ी! आपकी इजाजत के बिना एयरटेल खोल रहा अपने पेमेंट बैंक मे आपका खाता

एयरटेल रिटेल स्टोर्स अपने ग्राहकों की सहमति के बिना ही आधार सिम वेरिफिकेशन के बाद धड़ल्ले से एयरटेल पेमंट्स बैंक खाता खुलवा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 1:27 PM IST
Airtel payment bank

नई दिल्ली। एयरटेल रिटेल स्टोर्स मे अपने सिम कार्ड को आधार से लिंक कराने जा रहे हैं तो सावधान हो जाए। एयरटेल रिटेल स्टोर्स अपने ग्राहकों की सहमति के बिना ही आधार और सिम वेरिफिकेशन के बाद धड़ल्ले से अपने ग्राहकों का एयरटेल पेमंट्स बैंक खाता खुलवा रहा है। ऐसे मामले सामने आने के बाद भरतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कंपनी को इसके लिए नोटिस जारी करते हुए इसमे जल्द से जल्द सुधार करने को कहा है। पिछले साल ही नवंबर में एयरटेल ने अपने पेमेंट बैंक को शुरू किया था। सबसे पहले इसकी शुरूआत राजस्थान में किया गया था। इस सुविधा से सामान्य बैंको की तरह ही है जिसमें आप पेमेंट्स बैंक डिपॉजिट्स और सेविंग्स बैंक डिपॉजिट्स स्वीकार कर सकते हैं।


क्या है मामला

लोगों की शिकायतों के बाद से पता चला कि, एयरटेल रिटेल स्टोर्स आधार आधारित सिम वेरिफिकेशन के लिए पहुंच रहे ग्राहकों के एयरटेल पेमेंट्स खाता खोल रहा है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसा करने से पहले एयरटेल अपने ग्राहकों से कोई इजाजत भी नहीं ले रहा हैं। ऐसे मे ये माना जा सकता है कि एयरटेल आधार वेरिफिकेशन का फायदा उठाकर अपने खाताधारकों की संख्या बढ़ाने के लिए अपने ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहा है।


UIDAI ने भेजा नोटिस

इस मामले के सामने आते ही UIDAI हरकत मे आते हुए एयरटेल को इस बाबत नोटिस भेजा है। आधार अथॉरिटी ने इसे पूरी तरह से गैरकानूनी बताते हुए तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए आदेश दिया है। UIDAI ने अपने नोटिस में कहा है कि, ऐसी शिकायतें मिली हैं कि एयरटेल रिटेल स्टोर अधार वेरिफिकेशन के लिए पहुंच रहे लोगों से एयरटेल पेमेंट्स बैंक खुलवा रहें है। ग्राहकों को आधार वेरिफिकेशन का सही उद्देश्य नहीं बताया जा रहा है। लोगों ने इस बात की भी शिकायत की है कि पहले तो बिना उनके इजाजत के ही एयरटेल पेमेंट बैंक में अकाउंट खोला जा रहा था और फिर बाद में इसे एलपीजी गैस सब्सिडी से जोड़ दिया जा रहा हैं


एयरटेल ने दिया सफाई

मीडिया खबरों के मुताबिक एयरटेल के प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा कि, एयरटेल पेमेंट्स बैंक आरबीआई और UIDAI के गाइडलाइन्स के अनुपालन कर रहा है। उन्होने ने आगे बताया कि हम ग्राहकों को इस संबंध में जानकारी देेंगे और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाऐंगे। उन्होने ये भी दावा किया कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहको की सहमति के बाद ही उनके खाते खोल रहा है।

Updated on:
22 Sep 2017, 1:27 PM IST
Published on: