उद्योग जगत

WOW! 13,500 रुपए में करें न्यूयाॅर्क तक का सफर, ये विमान कंपनी दे रही खास आॅफर

एक अमरीकी विमान कंपनी आपको मात्र 13500 रुपए में विदेश यात्रा करने का मौका दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 1:58 PM IST
Travel

नर्इ दिल्ली। अगर इस गर्मी के सीजन में विदेशों में घूमने का प्लान बना रहे तो ये आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल एक अमरीकी विमान कंपनी आपको मात्र 13500 रुपए में विदेश यात्रा करने का मौका दे रही है। इस अमरीकी कंपनी का नाम WOW एयरलाइंस है अौर ये भारत में जल्द ही उड़ान सेवा की शुरूआत करने वाली है। इस अमरीकी विमान कंपनी की फ्लाइट भारत से शुरू होते हुए आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक से होते हुए पूरी होगी। ये विमान सेवा की शुरूआत 7 दिसंबर से होगी।


15 प्रमुख अमरीकी शहरों में भर सकेंगे उड़ान

इस विमान सेवा के शुरू होने के बाद से अाप 15 अमरीकी शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे। यह फ्लाइट विशेष रूप से नाॅर्थ अमरीकी शहरों के लिए उड़ान भरेगी। इनमें न्यूयाॅर्क, लाॅस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को आैर शिकागो भी शामिल है। इससे फ्लाइट की सबसे खास बात ये है कि जहां एक तरफ की टिकट के लिए आपको 50 से 60 हजार रुपए टिकट लेना पड़ता था, वहां ये कंपनी मात्र 13,500 रुपए में फ्लाइट टिकट मुहैया कराएगी।

बिजनेस क्लास के लिए देना होगा 46,556 रुपए

इसके बारे में WOW एयरलाइंस के सीर्इआे स्कुली मोगेनसेन ने बताया कि, चेक इन बैग आैर अापकी मनपसंद सीट के चुनाव के लिए अलग से पैसे देने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम एक सीट लैपटाॅप बैग जैसे सामान की सुविधा भी दे रहे हैं। इसके साथ ये विमान कंपनी स्मार्ट फ्लायर्स को लक्षित कर रहे हैं। वहीं यदि आप बिजनेस क्लास में ट्रैवल करते हैं तो इसके लिए आपको टिकट पर 46,556 रुपए खर्च करने होंगे।


हफ्ते में पांच बार भरेगी उड़ान

ये किफायती विमान कंपनी दिल्ली से रेक्जाविक के लिए एक हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी। हालांकि कंपनी के सीर्इआे ने बताया कि इसे जल्द से जल्द रोजाना शुरू किए जाने की उम्मीद है। WOW एयर विमान भारत में ए-30 विमान के जरिए सेवाएं देती है।

Published on: