IPL का इतिहास बहुत बड़ा है। सिर्फ तीन ही ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने पहले सीजन ही अपनी टीम को ट्राफी दिला दी। जानिए इन तीन दिग्गजों के बारेे में।
IPL 2022 में इस बार दो नई टीम्स लखनऊ और गुजरात ने हिस्सा लिया था। गुजरात ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। पहली बार कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने ट्राफी भी अपने नाम की। IPL में इससे पहले हार्दिक ने कभी कप्तानी नहीं की थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर भरोसा जताया। अभी तक तीन ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने पहले ही सीजन अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। आइए आपको इन दिग्गजों के नाम बताते हैं।
1) रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में सभी को पता है। कई साल से वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं और पांच बार ट्राफी अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दें रोहित शर्मा ने भी बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया था। साल 2013 के IPL में मुंबई के कप्तान रिकी पोंटिंग थे लेकिन उनकी प्रदर्शन हर लिहाज से खराब रहा था। पोंटिंग ने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद रोहित शर्मा को पहली बार पूरी तरह से टीम की कप्तानी सौंपी गई। रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम में ऊर्जा आ गई है और फाइनल में चेन्नई को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan की WWE से हुई छुट्टी, मेन इवेंट में तोड़फोड़ के बाद हाहाकार!
2) शेन वॉर्न
ये बात सभी को पता है कि IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी दिग्गज शेन वॉर्न कर रहे थे। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में टीम को जीत दिलाकर इतिहास बना दिया था। फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
3) हार्दिक पांड्या
IPL 2022 में पहली बार हार्दिक पांड्या ने गुजरात की कप्तानी की। इस टीम को शुरूआत में सभी ने कमजोर बताया था लेकिन ये बातें सब गलत निकली। लीग मैचों में गुजरात की टीम अंकतालिका में नंबर-1 पर रही। इसके बाद पहले क्वालीफायर में राजस्थान को हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एक बार फिर राजस्थान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पांड्या के करियर की ये सबसे बड़ी उपलब्धि रही।